latest-newsएनसीआरदिल्ली

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब पहुंचे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, दिल्ली LG के साथ टेका मत्था

संवाददाता

नई दिल्ली । गुरु नानक जयंती (प्रकाश पर्व) के पावन अवसर पर आज उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब में दर्शन किए. इस दौरान उनके साथ दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे. उपराष्ट्रपति ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर सभी देशवासियों की शांति, खुशहाली और समृद्धि के लिए अरदास की.साथ ही उन्होंने सभी को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com