
संवाददाता
नई दिल्ली । सौ बात की एक बात ये कि जिन्ना की टू-नेशन थ्योरी की फिर धज्जियां उड़ती दिख रही हैं उन्हीं के बनाए पाकिस्तान में. जब जिन्ना पाकिस्तान की मांग कर रहे थे तो बहुल लोग थे जो कह रहे थे कि जो लोग मुसलमान जिन्ना का साथ दे रहे हैं एक दिन उन लोगों को एहसास होगा कि वो अपने ही वजूद को मिटाने की कहानी लिख रहे हैं. वो कहते रह गए कि मजहब के नाम पर राष्ट्र नहीं होता, देश होता है एक संस्कृति से. तो इस खबर को जानना और समझना जरूरी है कि ऐसा क्या हुआ है जो आसिम मुनीर दुनिया के सामने आने नहीं देना चाहते. वो कौन से लोग हैं जिनको अब पता चल रहा है कि जिस पाकिस्तान के नाम पर उनको ख़्वाब दिखाए गए वो उनके साथ कितना बड़ा धोखा था. जिस खबर को आसिम मुनीर का पाकिस्तान सबसे ज्यादा दबाने की कोशिश कर रहा है वो वहां के बलूचिस्तान या ख़ैबर पख़्तूनख़्वा से नहीं आ रही है. जिस खबर पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है वो आ रही है वहां के सिंध प्रांत से. क्योंकि सिंध में जो हो रहा है वो साफ दिखा रहा है कि जो हिंदू-मुसलमान का जहर बो कर पाकिस्तान बनाया गया था वो जहर अब पाकिस्तान में ही आग लगा रहा है.
सिंध अलग हुआ तो मुस्लिम लीग को एक ऐसा प्रांत मिल गया जिसमें मुस्लिम 70% से ज़्यादा थे. सिंधी हिंदू शहरों में ज़्यादा थे. लेकिन पूरे प्रांत में मुस्लिम 70% से ज़्यादा हो गए क्योंकि मुसलमान गांवों में ज़्यादा थे. फिर अंग्रेज़ों ने सिंध में असेंबली बना दी. और असेंबली में मुसलमान ही ज़्यादा होने थे, वो हो गए. अगर सिंध बॉम्बे का हिस्सा होता तो ऐसा नहीं हो सकता था. और सिंध पहला वो प्रांत बन गया ब्रिटिश इंडिया में जिसने 1943 में पाकिस्तान की मांग अपनी असेंबली से कर दी.
खबर तो ये है कि पाकिस्तान शासन को प्रभावी तरीके से चलाने के नाम पर अपने प्रांतों को तोड़कर छोटे-छोटे प्रांत बनाने का प्लैन बना रहा है. लेकिन सिंध के लिए इस प्लैन का मतलब है सिंध का वजूद ही ख़त्म कर देना. क्योंकि सिंध में कहा जा रहा है कि शहरी सिंध और ग्रामीण सिंध को अलग कर दिया जाए. यानी मोटे तौर पर कराची और हैदराबाद को सिंध से निकाल दिया जाए. लेकिन इसके पीछे की असली खबर तब समझ में आती है जब इतिहास देखा जाए कि भारत से अलग हो कर पाकिस्तान कैसे बनाया गया था. क्योंकि कराची की कहानी उसी से जुड़ी हुई है.
तो पहली बात तो ये कि ज्यादातर पब्लिक जानती नहीं कि अंग्रेजों के टाइम में सिंध बॉम्बे प्रांत का हिस्सा हुआ करता था. बॉम्बे जो प्रांत था अंग्रेज़ों का वो सिर्फ़ आज का मुंबई शहर नहीं था. आज को जो ज़्यादातर महाराष्ट्र और गुजरात का हिस्सा है वो और सिंध मिलाकर बॉम्बे नाम का बड़ा सा प्रांत होता था. कराची और मुंबई उस प्रांत के दो बड़े और अंतर्राष्ट्रीय शहर होते थे. कराची तो वो शहर था जो एक वक़्त में दुनिया का सबसे साफ शहर कहा जाता था. कराची की सड़कें दिन में दो बार धुलती थीं. ज्यादातर आबादी सिंधी हिंदुओं और पारसियों की थी कराची की. सिंधी मुसलमान वहां माइनॉरिटी में थे. सिंध के शहरों में हिंदू ही ज़्यादा थे. गांवों में सिंधी मुसलमान ज़्यादा था. मुंबई की तरह कराची दुनिया की बहुत ही अहम बंदरगाह तो थी ही, भारत में जो पहली अंतर्राष्ट्रीय फ़्लाइट लैंड हुई थी लंदन से वो कराची में ही आई थी. क्योंकि कराची के पास हवाई पट्टी भी पहले आ गई थी. आज की एयर इंडिया जो है वो जब टाटा ने शुरू की थी तो पहली फ़्लाइट जेआरडी टाटा ने ख़ुद उड़ाई थी कराची से मुंबई.
सिंध को प्रशासन आसान बनाने के नाम पर तोड़ा जा रहा है उसके बाद तो कराची और हैदराबाद से सिंधी भाषा ही नहीं सिंध ही ग़ायब कर दिया जाएगा. पहले सिंधी हिंदू गए, फिर सिंधी भाषा गई, सिंधी संस्कृति गई, और अब वो शहर ही सिंध में नहीं होंगे. जो सिंधी हिंदू सिंध को छोड़ कर इस तरफ़ आए उनको तो इधर कोई अपना राज्य कहने को ज़मीन का छोटा सा टुकड़ा भी नहीं मिला. लेकिन जिन्होंने यहां से उधर जाकर उनकी ज़मीन पर क़ब्ज़ा कर लिया उनको अब अपना प्रांत तक मिल जाएगा उसी सिंध को तोड़ कर. सिंधी मुसलमान इसलिए सड़कों पर हैं.

पाकिस्तान बनने की कहानी से इसका क्या मतलब ये समझिए. सिंध में कराची, हैदराबाद, शिकारपुर जैसे शहरों में इतना पैसा होता था कि सिंध में 1913 में मांग उठाई गई कि सिंध को बॉम्बे में क्यों रखा जाए, और सिंध को एक अलग प्रांत बनाया जाए. क्योंकि सरकार को जो सिंध से कमाई होती है उसका फ़ायदा सिंध को ही नहीं मिल पाता. इसी तरह ज़्यादातर छोटे राज्यों की मांग शुरू होती है आज भी. ख़ैर 1913 में जब मांग शुरू हुई थी तब तो इसमें हिंदू-मुसलमान ऐंगल नहीं था. और उस मांग को अंग्रेज़ों ने माना भी नहीं. लेकिन फिर कई साल बाद जब जिन्ना ने मुस्लिम लीग को पाकिस्तान की मांग के साथ खड़ा करना शुरू किया तो उन्होंने फिर से इस मांग को हवा देना शुरू किया कि सिंध बॉम्बे में नहीं होना चाहिए सिंध अलग होना चाहिए. और ये सवाल हिंदू-मुस्लिम पॉलिटिक्स में उलझ गया. क्योंकि करते-करते 1936 में अंग्रेज़ों ने सिंध को बॉम्बे से अलग कर दिया तो सिंध एक मुस्लिम मेजॉरिटी प्रांत बन गया. यही तो मुस्लिम लीग चाहती थी. क्योंकि बड़े बॉम्बे प्रांत में तो हिंदू ज़्यादा थे.
इस तरह बदल गया पूरा समीकरण
सिंध अलग हुआ तो मुस्लिम लीग को एक ऐसा प्रांत मिल गया जिसमें मुस्लिम 70% से ज़्यादा थे. सिंधी हिंदू शहरों में ज़्यादा थे. लेकिन पूरे प्रांत में मुस्लिम 70% से ज़्यादा हो गए क्योंकि मुसलमान गांवों में ज़्यादा थे. फिर अंग्रेज़ों ने सिंध में असेंबली बना दी. और असेंबली में मुसलमान ही ज़्यादा होने थे, वो हो गए. अगर सिंध बॉम्बे का हिस्सा होता तो ऐसा नहीं हो सकता था. और सिंध पहला वो प्रांत बन गया ब्रिटिश इंडिया में जिसने 1943 में पाकिस्तान की मांग अपनी असेंबली से कर दी.
कराची तो वो शहर था जो एक वक़्त में दुनिया का सबसे साफ शहर कहा जाता था. कराची की सड़कें दिन में दो बार धुलती थीं. ज्यादातर आबादी सिंधी हिंदुओं और पारसियों की थी कराची की. सिंधी मुसलमान वहां माइनॉरिटी में थे. सिंध के शहरों में हिंदू ही ज़्यादा थे. गांवों में सिंधी मुसलमान ज़्यादा था. मुंबई की तरह कराची दुनिया की बहुत ही अहम बंदरगाह तो थी ही, भारत में जो पहली अंतर्राष्ट्रीय फ़्लाइट लैंड हुई थी लंदन से वो कराची में ही आई थी. क्योंकि कराची के पास हवाई पट्टी भी पहले आ गई थी. आज की एयर इंडिया जो है वो जब टाटा ने शुरू की थी तो पहली फ़्लाइट जेआरडी टाटा ने ख़ुद उड़ाई थी कराची से मुंबई.
ख़ैर आख़िर जब पाकिस्तान बना 1947 में तो सिंधी हिंदुओं को अपना सिंध छोड़ना पड़ा. वो शहर जो मुख्य तौर पर सिंधी हिंदुओं ने बसाए थे, हैदराबाद और कराची जैसे वर्ल्ड क्लास शहर जो सिंधी हिंदुओं ने बनाए थे बसाए थे वो तक छोड़ने पड़े. लेकिन जिन सिंधी मुसलमानों के नुमाइंदों ने असेंबली से पाकिस्तान की मांग की थी, उन सिंधी मुसलमानों को आख़िर क्या मिला पाकिस्तान बनाकर? इधर दिल्ली यूपी मध्य भारत से जो मुसलमान जिन्ना के नए बने पाकिस्तान में गए उनको जिन्ना की मुस्लिम लीग ने कहां बसाया? उसी सिंध में जिस सिंध ने उनका पाकिस्तान बनाने में साथ दिय़ा था. सिंध के शहरों से सिंधी हिंदू गए तो उनके मकानों पर उनकी ज़मीनों पर उनके कारोबार पर क़ब्ज़ा कर लिया दिल्ली यूपी मध्य भारत से गए मुसलमानों ने. जिन शहरों में सिंधी भाषा बोली जाती थी वहां की भाषा ही उर्दू हो गई.
जिन्ना के सपने का ज़ुल्म किसने भुगता? उन सिंधी हिंदुओं ने जिनको अपने शहर छोड़ कर भारत के दूसरे हिस्सों में ख़ाली हाथ जाना पड़ा और ज़िंदगी फिर से शुरू करनी पड़ी. पंजाबियों को इधर का पंजाब मिला, बंगालियों को इधर का बंगाल मिला, सिंधी हिंदुओं को कहीं कुछ नहीं मिला. और सिंधी मुसलमानों को क्या मिला? उनके अपने शहर उर्दू बोलने वालों के शहर हो गए. कराची से सिंधी भाषा ही ग़ायब हो गई. हैदराबाद से सिंधी भाषा ही ग़ायब हो गई.



