latest-newsदेश

100 साल पहले जिन्‍ना ने जो जहर बोया था मुसलमान भुगत रहे उस पाप का फल

संवाददाता

नई दिल्ली । सौ बात की एक बात ये कि जिन्ना की टू-नेशन थ्योरी की फिर धज्जियां उड़ती दिख रही हैं उन्हीं के बनाए पाकिस्तान में. जब जिन्ना पाकिस्तान की मांग कर रहे थे तो बहुल लोग थे जो कह रहे थे कि जो लोग मुसलमान जिन्ना का साथ दे रहे हैं एक दिन उन लोगों को एहसास होगा कि वो अपने ही वजूद को मिटाने की कहानी लिख रहे हैं. वो कहते रह गए कि मजहब के नाम पर राष्ट्र नहीं होता, देश होता है एक संस्कृति से. तो इस खबर को जानना और समझना जरूरी है कि ऐसा क्या हुआ है जो आसिम मुनीर दुनिया के सामने आने नहीं देना चाहते. वो कौन से लोग हैं जिनको अब पता चल रहा है कि जिस पाकिस्तान के नाम पर उनको ख़्वाब दिखाए गए वो उनके साथ कितना बड़ा धोखा था. जिस खबर को आसिम मुनीर का पाकिस्तान सबसे ज्‍यादा दबाने की कोशिश कर रहा है वो वहां के बलूचिस्तान या ख़ैबर पख़्तूनख़्वा से नहीं आ रही है. जिस खबर पर सबसे ज्‍यादा ध्यान देने की जरूरत है वो आ रही है वहां के सिंध प्रांत से. क्योंकि सिंध में जो हो रहा है वो साफ दिखा रहा है कि जो हिंदू-मुसलमान का जहर बो कर पाकिस्तान बनाया गया था वो जहर अब पाकिस्तान में ही आग लगा रहा है.

100 साल बाद समय का चक्र घूम कर वहीं आ कर खड़ा है कि हिंदू और मुसलमान दो अलग-अलग राष्ट्र हैं या राष्ट्र बनता है विविधता से और साझा संस्कृति से. सिंध में पब्लिक सड़कों पर आ गई है. यहां तो ज्‍यादातर पब्लिक को याद ही नहीं या उनको बताया ही नहीं गया कि पाकिस्तान कैसे बना था, या जब बना था तो कैसे आधिकारिक मांग सबसे पहले से सिंध के मुसलमानों की तरफ से उठवाई थी जिन्ना ने. और आज उसी सिंध के मुसलमान उसी पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर आ गए हैं. ये कहानी दिखाती है कि लोगों को अंदाजा भी नहीं होता कि हिंदू-मुसलमान की पॉलिटिक्स में वो कैसे अपना भविष्य ही नहीं अपनी पहचान को फूंक डालते हैं. अब जब आसिम मुनीर का पाकिस्तान सिंध को तोड़ने का प्लैन बना रहा है तब जाकर सिंध के मुसलमानों को एहसास हो रहा है कि उनके साथ क्या कर के चले गए जिन्ना.
सिंध अलग हुआ तो मुस्लिम लीग को एक ऐसा प्रांत मिल गया जिसमें मुस्लिम 70% से ज़्यादा थे. सिंधी हिंदू शहरों में ज़्यादा थे. लेकिन पूरे प्रांत में मुस्लिम 70% से ज़्यादा हो गए क्योंकि मुसलमान गांवों में ज़्यादा थे. फिर अंग्रेज़ों ने सिंध में असेंबली बना दी. और असेंबली में मुसलमान ही ज़्यादा होने थे, वो हो गए. अगर सिंध बॉम्बे का हिस्सा होता तो ऐसा नहीं हो सकता था. और सिंध पहला वो प्रांत बन गया ब्रिटिश इंडिया में जिसने 1943 में पाकिस्तान की मांग अपनी असेंबली से कर दी.
सिंध का वजूद खत्‍म करने की तैयारी

खबर तो ये है कि पाकिस्तान शासन को प्रभावी तरीके से चलाने के नाम पर अपने प्रांतों को तोड़कर छोटे-छोटे प्रांत बनाने का प्लैन बना रहा है. लेकिन सिंध के लिए इस प्लैन का मतलब है सिंध का वजूद ही ख़त्म कर देना. क्योंकि सिंध में कहा जा रहा है कि शहरी सिंध और ग्रामीण सिंध को अलग कर दिया जाए. यानी मोटे तौर पर कराची और हैदराबाद को सिंध से निकाल दिया जाए. लेकिन इसके पीछे की असली खबर तब समझ में आती है जब इतिहास देखा जाए कि भारत से अलग हो कर पाकिस्तान कैसे बनाया गया था. क्योंकि कराची की कहानी उसी से जुड़ी हुई है.
बॉम्‍बे प्रांत का हिस्‍सा था सिंध

तो पहली बात तो ये कि ज्‍यादातर पब्लिक जानती नहीं कि अंग्रेजों के टाइम में सिंध बॉम्बे प्रांत का हिस्सा हुआ करता था. बॉम्बे जो प्रांत था अंग्रेज़ों का वो सिर्फ़ आज का मुंबई शहर नहीं था. आज को जो ज़्यादातर महाराष्ट्र और गुजरात का हिस्सा है वो और सिंध मिलाकर बॉम्बे नाम का बड़ा सा प्रांत होता था. कराची और मुंबई उस प्रांत के दो बड़े और अंतर्राष्ट्रीय शहर होते थे. कराची तो वो शहर था जो एक वक़्त में दुनिया का सबसे साफ शहर कहा जाता था. कराची की सड़कें दिन में दो बार धुलती थीं. ज्यादातर आबादी सिंधी हिंदुओं और पारसियों की थी कराची की. सिंधी मुसलमान वहां माइनॉरिटी में थे. सिंध के शहरों में हिंदू ही ज़्यादा थे. गांवों में सिंधी मुसलमान ज़्यादा था. मुंबई की तरह कराची दुनिया की बहुत ही अहम बंदरगाह तो थी ही, भारत में जो पहली अंतर्राष्ट्रीय फ़्लाइट लैंड हुई थी लंदन से वो कराची में ही आई थी. क्योंकि कराची के पास हवाई पट्टी भी पहले आ गई थी. आज की एयर इंडिया जो है वो जब टाटा ने शुरू की थी तो पहली फ़्लाइट जेआरडी टाटा ने ख़ुद उड़ाई थी कराची से मुंबई.

सिंध को प्रशासन आसान बनाने के नाम पर तोड़ा जा रहा है उसके बाद तो कराची और हैदराबाद से सिंधी भाषा ही नहीं सिंध ही ग़ायब कर दिया जाएगा. पहले सिंधी हिंदू गए, फिर सिंधी भाषा गई, सिंधी संस्कृति गई, और अब वो शहर ही सिंध में नहीं होंगे. जो सिंधी हिंदू सिंध को छोड़ कर इस तरफ़ आए उनको तो इधर कोई अपना राज्य कहने को ज़मीन का छोटा सा टुकड़ा भी नहीं मिला. लेकिन जिन्होंने यहां से उधर जाकर उनकी ज़मीन पर क़ब्ज़ा कर लिया उनको अब अपना प्रांत तक मिल जाएगा उसी सिंध को तोड़ कर. सिंधी मुसलमान इसलिए सड़कों पर हैं.

Asim Munir

सिंध के बंटवारे को लेकर बहुसंख्‍यक मुसलमान सड़कों पर उतर आए हैं. आसिम मुनीर इस असंतोष को छुपाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं. वहीं, पीएम शहबाज शरीफ चुप्‍पी साधे हुए हैं.
…तब नहीं था हिंदू-मुसलमान एंगल

पाकिस्तान बनने की कहानी से इसका क्या मतलब ये समझिए. सिंध में कराची, हैदराबाद, शिकारपुर जैसे शहरों में इतना पैसा होता था कि सिंध में 1913 में मांग उठाई गई कि सिंध को बॉम्बे में क्यों रखा जाए, और सिंध को एक अलग प्रांत बनाया जाए. क्योंकि सरकार को जो सिंध से कमाई होती है उसका फ़ायदा सिंध को ही नहीं मिल पाता. इसी तरह ज़्यादातर छोटे राज्यों की मांग शुरू होती है आज भी. ख़ैर 1913 में जब मांग शुरू हुई थी तब तो इसमें हिंदू-मुसलमान ऐंगल नहीं था. और उस मांग को अंग्रेज़ों ने माना भी नहीं. लेकिन फिर कई साल बाद जब जिन्ना ने मुस्लिम लीग को पाकिस्तान की मांग के साथ खड़ा करना शुरू किया तो उन्होंने फिर से इस मांग को हवा देना शुरू किया कि सिंध बॉम्बे में नहीं होना चाहिए सिंध अलग होना चाहिए. और ये सवाल हिंदू-मुस्लिम पॉलिटिक्स में उलझ गया. क्योंकि करते-करते 1936 में अंग्रेज़ों ने सिंध को बॉम्बे से अलग कर दिया तो सिंध एक मुस्लिम मेजॉरिटी प्रांत बन गया. यही तो मुस्लिम लीग चाहती थी. क्योंकि बड़े बॉम्बे प्रांत में तो हिंदू ज़्यादा थे.

इस तरह बदल गया पूरा समीकरण

सिंध अलग हुआ तो मुस्लिम लीग को एक ऐसा प्रांत मिल गया जिसमें मुस्लिम 70% से ज़्यादा थे. सिंधी हिंदू शहरों में ज़्यादा थे. लेकिन पूरे प्रांत में मुस्लिम 70% से ज़्यादा हो गए क्योंकि मुसलमान गांवों में ज़्यादा थे. फिर अंग्रेज़ों ने सिंध में असेंबली बना दी. और असेंबली में मुसलमान ही ज़्यादा होने थे, वो हो गए. अगर सिंध बॉम्बे का हिस्सा होता तो ऐसा नहीं हो सकता था. और सिंध पहला वो प्रांत बन गया ब्रिटिश इंडिया में जिसने 1943 में पाकिस्तान की मांग अपनी असेंबली से कर दी.

कराची तो वो शहर था जो एक वक़्त में दुनिया का सबसे साफ शहर कहा जाता था. कराची की सड़कें दिन में दो बार धुलती थीं. ज्यादातर आबादी सिंधी हिंदुओं और पारसियों की थी कराची की. सिंधी मुसलमान वहां माइनॉरिटी में थे. सिंध के शहरों में हिंदू ही ज़्यादा थे. गांवों में सिंधी मुसलमान ज़्यादा था. मुंबई की तरह कराची दुनिया की बहुत ही अहम बंदरगाह तो थी ही, भारत में जो पहली अंतर्राष्ट्रीय फ़्लाइट लैंड हुई थी लंदन से वो कराची में ही आई थी. क्योंकि कराची के पास हवाई पट्टी भी पहले आ गई थी. आज की एयर इंडिया जो है वो जब टाटा ने शुरू की थी तो पहली फ़्लाइट जेआरडी टाटा ने ख़ुद उड़ाई थी कराची से मुंबई.
सिंधी मुसलमानों को आखिर क्‍या मिला?

ख़ैर आख़िर जब पाकिस्तान बना 1947 में तो सिंधी हिंदुओं को अपना सिंध छोड़ना पड़ा. वो शहर जो मुख्य तौर पर सिंधी हिंदुओं ने बसाए थे, हैदराबाद और कराची जैसे वर्ल्ड क्लास शहर जो सिंधी हिंदुओं ने बनाए थे बसाए थे वो तक छोड़ने पड़े. लेकिन जिन सिंधी मुसलमानों के नुमाइंदों ने असेंबली से पाकिस्तान की मांग की थी, उन सिंधी मुसलमानों को आख़िर क्या मिला पाकिस्तान बनाकर? इधर दिल्ली यूपी मध्य भारत से जो मुसलमान जिन्ना के नए बने पाकिस्तान में गए उनको जिन्ना की मुस्लिम लीग ने कहां बसाया? उसी सिंध में जिस सिंध ने उनका पाकिस्तान बनाने में साथ दिय़ा था. सिंध के शहरों से सिंधी हिंदू गए तो उनके मकानों पर उनकी ज़मीनों पर उनके कारोबार पर क़ब्ज़ा कर लिया दिल्ली यूपी मध्य भारत से गए मुसलमानों ने. जिन शहरों में सिंधी भाषा बोली जाती थी वहां की भाषा ही उर्दू हो गई.

जिन्‍ना के सपने का जुल्‍म किसने भुगता?

जिन्ना के सपने का ज़ुल्म किसने भुगता? उन सिंधी हिंदुओं ने जिनको अपने शहर छोड़ कर भारत के दूसरे हिस्सों में ख़ाली हाथ जाना पड़ा और ज़िंदगी फिर से शुरू करनी पड़ी. पंजाबियों को इधर का पंजाब मिला, बंगालियों को इधर का बंगाल मिला, सिंधी हिंदुओं को कहीं कुछ नहीं मिला. और सिंधी मुसलमानों को क्या मिला? उनके अपने शहर उर्दू बोलने वालों के शहर हो गए. कराची से सिंधी भाषा ही ग़ायब हो गई. हैदराबाद से सिंधी भाषा ही ग़ायब हो गई.

सड़कों पर उतरने को मजबूर क्‍यों हुए सिंधी मुसलमान?
तो अब जो सिंध को प्रशासन आसान बनाने के नाम पर तोड़ा जा रहा है उसके बाद तो कराची और हैदराबाद से सिंधी भाषा ही नहीं सिंध ही ग़ायब कर दिया जाएगा. पहले सिंधी हिंदू गए, फिर सिंधी भाषा गई, सिंधी संस्कृति गई, और अब वो शहर ही सिंध में नहीं होंगे. जो सिंधी हिंदू सिंध को छोड़ कर इस तरफ़ आए उनको तो इधर कोई अपना राज्य कहने को ज़मीन का छोटा सा टुकड़ा भी नहीं मिला. लेकिन जिन्होंने यहां से उधर जाकर उनकी ज़मीन पर क़ब्ज़ा कर लिया उनको अब अपना प्रांत तक मिल जाएगा उसी सिंध को तोड़ कर. सिंधी मुसलमान इसलिए सड़कों पर हैं. जिन सिंधी मुसलमानों ने पाकिस्तान का वजूद खड़ा किया आज वो सिंधी मुसलमान अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहे हैं. हिंदू-मुसलमान का मुल्क की आत्मा को ही ख़त्म कर देता है ये 100 साल बाद उनको अपनी आंखों के सामने होता दिख रहा है. इसलिए वो सड़कों पर हैं. मज़हब के आधार पर देश बना तो दिया, लेकिन मज़हब किसी देश का आधार नहीं हो सकता ये सिंध की सड़कों पर दिख रहा है. टू-नेशन थ्योरी के चीथड़े उड़ रहे हैं सिंध की सड़कों पर. और ये पूरी दुनिया के लिए सबक़ है. सौ बात की एक बात.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com