latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

15 शादी करने वाला नटवरलाल नरेंद्र शर्मा अरेस्ट

जिस शहर में जाता उसी शहर में शादी करता व खुद काे रिसार्ट मालिक बताकर युवतियों को जाल में फंसाता

संवाददाता

गाजियाबाद। गाजियाबाद के नंदग्राम थाना पुलिस ने 15 शादी करने वाले नटवरलाल नरेंद्र शर्मा को अरेस्ट कर लिया है। जिससे पूछताछ की गई, रविवार देर शाम पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

इस दौरान शादी का शिकार हुई पीड़ित युवती भी पहुंच गई और जेल भिजवाने की मांग की जहां पुलिस और अधिवक्ताओं ने पीड़िता को समझाकर शांत कराया। पीड़िता ने पुलिस और वकीलों को आरोपी की ठगी और 15 शादियों के बारे में फोटो दिखाए।

गाजियाबाद की युवती बोली मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बीएड की पढ़ाई की, इस समय युवती गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में रह रही है। पीड़िता ने बताया कि जीवन साथी एप पर मैंने शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।

1 जुलाई 2025 को मेरठ में मुंबई निवासी नरेंद्र शर्मा मिलने आया था। जिसने बताया कि हमारा परिवार राजस्थान के बीकानेर का रहने वाला है। 30 साल से हम मुंबई में रह रहे हैं। पिता ब्रहमप्रकाश शर्मा सीए हैं।

26 साल की पीड़िता ने बताया कि नरेंद्र ने बताया कि गोआ में रिसार्ट हैं और खाटू श्याम में 5 होटल हैं। मुझे दहेज नहीं चाहिए और ऐसी लड़की चाहिए जो गरीब घर की हो। पीड़िता ने बताया कि मैं एक महीना साथ रही, जब पता चला कि दिल्ली में दूसरी युवती से शादी कर ली तब मैंने अपने परिवार को बताया कि हमारे साथ धोखा हुआ है।

शादी कर एक महीना मेरठ में रुका

पीडिता ने बताया कि 25 सितंबर 2025 को नरेंद्र शर्मा ने मेरे साथ मेरठ में शादी की। उसके बाद एक महीने तक अलग अलग होटल के कमरे में किराए पर रखा। जिसके बाद पता चला कि इसके और भी लड़कियों से सम्बंध हैं, और शादी का झांसा देने के बाहने लड़कियों से यौन शोषण करता है।

शराब का पैग लगाता आरोपी।

जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता के मामा और अन्य रिश्तेदारों से शेयर ट्रेडिंग में पैसा लगाने के बाहने 18 लाख रुपये भी हड़प लिए। पुलिस की जांच में आया कि अलग अलग बैंक खातों से नरेंद्र शर्मा ने यह 18 लाख रुपये लिए हैं।

पीड़िता ने बताताया कि जब मैंने विरोध करते हुए कहा कि तुम और भी लड़कियों से शादी कर चुके हैं तो बंधक बनाकर मारा पीटा और जबरन रेप किया। जिसके बाद जान से मारने की धमकी दी गई। 21 मई 2026 को पीड़िता ने नंदग्राम थाने में नरेंद्र शर्मा निवासी निवासी रुनवाल पार्क सिंधी सोसायटी मुंबई के खिलाफ केस दर्ज कराया। नरेंद्र के पिता ब्रहमप्रकाश और 2 अन्य के नाम भी एफआईआर में शामिल हैं।

अश्लील फोटो वीडियो बनाए

पीड़िता ने बताया कि नरेंद्र शर्मा ने धोखे से अश्लील फोटो वीडियो बना रखे हैं। जो पुलिस से शिकायत करने पर वायरल करने की धमकी देता था। मैं जब मुंबई गई तो नरेंद्र और पिता ने मुझे धमकी दी और जेल भिजवाने की धमकी दी। वहां भी पता चला कि यह तो लड़़कियों को शादी का झांसा देकर फंसाता था।

नंदग्राम पुलिस का कहना है कि नरेंद्र शर्मा नाम बदलकर दिल्ली में रह रह रहा था। जो खुद को विराट नाम का युवक बताता था। जांच में पता चला कि कि यह अलग अलग अलग लड़कियों से शादी कर चुका है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी नरेंद्र की 20 करोड़ रुपये की कोठी है।

रविवार शाम पुलिस ने कोर्ट में पेश कर नरेंद्र को जेल भेज दिया।
रविवार शाम पुलिस ने कोर्ट में पेश कर नरेंद्र को जेल भेज दिया।

कचहरी में बोला 3 महीने में छूट जाउंगा

कचहरी में नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मैं 3 महीने में ही छूट जाउंगा। जिसने बताया कि मेरे पिता सीए हैं और मैं बीसीए की पढ़ाई कर चुका हूं। जिसने कहा कि मैंने झूठ बोलकर शादी नहीं की थी, यह लड़की गलत आरोप लगा रही है। पुलिस की जांच में सामने आया है आरोपी एक दर्जन से अधिक शादी दिल्ली, यूपी, मुंबई ओर राजस्थान में कर चुका है। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com