latest-newsदेश

सीएम योगी की मां का निधन, 92 वर्ष की थीं, पौड़ी गढ़वाल में रहता है परिवार

संवाददाता

पाैढी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है. वह 92 वर्ष की थीं. वह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में रहती थीं. सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन 2020 में हो गया था. उनका पैतृक गांव पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में है. संन्यास के बाद सीएम योगी ने सांसारिक जीवन त्याग दिया था. आज भी उनका परिवार उतराखंड में साधारण जीवन व्यतीत करता है. सीएम योगी के चार भाई और तीन बहनें हैं. सावित्री देवी कुछ समय से बीमार चल रही थीं. इसी साल फरवरी में सीएम योगी अपनी मां से मिले थे.

मातृ शोक के बावजूद प्रदेश सेवा में तत्पर रहे सीएम योगी

 मुख्यमंत्री योगी मां के निधन की सूचना मिलने के बाद भी प्रदेश सेवा और युवाओं के कल्याण के प्रति समर्पित रहे. वह कर्तव्य पथ पर डटे रहे. सीएम योगी ने गोरखपुर में युवाओं को टैबलेट बांटने के कार्यक्रम में शामिल हुए. सरकार 50 हजार युवाओं को टैबलेट बांट रही है. उन्होंने निजी दुख से ऊपर प्रदेश के दायित्व को प्राथमिकता दी और मां के निधन की सूचना के बाद भी युवाओं के बीच रहे सीएम.

सीएम पुष्कर धामी ने जताया शोक, दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान मिले

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है. मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है. उनका जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है. बाबा केदार से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा माननीय योगी जी सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!

बसपा प्रमुख मायावती ने जताया शोक

पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने सीएम योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर गहरा शोक जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का आज उनके गांव में निधन हो जाने की ख़बर अति-दुखद. उनके परिवार सहित सभी रिश्तेदारों आदि के प्रति मेरी गहरी संवेदना. कुदरत उन सबको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सीएम योगी की मां के निधन पर गहरा शोक जताया है. उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूजनीय माताजी सावित्री देवी का स्वर्गवास अत्यंत दुःखद एवं हृदय को व्यथित करने वाला है. मां का दुनिया से जाना जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती. दुःख की इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं माननीय मुख्यमंत्री जी एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा माननीय मुख्यमंत्री व समस्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने का संबल प्रदान करें. ॐ शांति

फरवरी में मां से मिले से सीएम योगी

सीएम योगी अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच मां के लिए समय निकाल लेते हैं. वह इस साल फरवरी में मां से मिलने अपने गांव पंचूर गए थे. उनको मां सावित्री से हालचाल जाना था. यूपी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद मई 2022 में भी वह अपने गांव गए थे. इस साल फरवरी में मां के साथ उनकी तस्वीर भी सामने आई थी.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com