latest-newsएनसीआरनोएडा

आईपीएस संकल्प शर्मा बने नोएडा के नए जॉइंट सीपी , कानपुर से हुआ तबादला, सख्त कार्यशैली और त्वरित कार्रवाई है पहचान

संवाददाता

नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट को नया संयुक्त पुलिस आयुक्त मिल गया है। 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी संकल्प शर्मा को इस पद पर तैनात किया गया है। वह अभी तक कानपुर नगर में तैनात थे। शासन ने मंगलवार को प्रशासनिक फेरबदल के तहत उनकी नियुक्ति की। बीते 31 अक्टूबर को संयुक्त पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली था।

संकल्प शर्मा अपनी सख्त कार्यशैली और त्वरित कार्रवाई के लिए पहचाने जाते हैं। वह पुलिसिंग के दौरान कई बार अपने एक्शन को लेकर चर्चा में रहे हैं। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह डिवाइडर फांदकर उपद्रवियों का पीछा करते नजर आए थे। संकल्प शर्मा का शैक्षिक सफर भी खास रहा है। उन्होंने आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया।

वर्ष 2012 में आईपीएस बनने के बाद उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग जिलों और महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाई। अब नोएडा में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की कमान संभालेंगे। संकल्प शर्मा का जन्म राजस्थान में हुआ है। उनकी शुरुआती पढ़ाई वहीं से हुई है। बचपन से ही पढ़ने लिखने में तेज संकल्प को खाकी वर्दी पहनने का शौक था। उन्हें IAS या IPS नहीं सिर्फ IPS अफसर ही बनना था।

हालांकि इससे पहले वह अपने लिए ऑप्शन बी रखना चाहते थे। यही वजह थी कि 12वीं के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की तैयारी की और JEE परीक्षा पास कर IIT Roorkee में एडमिशन लिया।

उन्होंने केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और एमटेक किया। इसके बाद उन्हें एक आईटी कंपनी बड़ा जॉब ऑफर दे रही थी लेकिन उनके मन में तो आईपीएस की नौकरी बसी थी तो उन्होंने जॉब ठुकरा दी।

जॉब ऑफर ठुकराकर शुरू की सेल्फ स्टडी

जॉब ऑफर ठुकराकर उन्होंने अपने परिवारवालों को समझाया और यूपीएससी की तैयारी सेल्फ स्टडी के माध्यम से शुरू कर दी। शुरुआती दो प्रयास में वह सफल नहीं हुए तो बिना निराश हुए अपनी गलतियों पर काम करते हुए तीसरा प्रयास किया और साल 2011 में वह सफल हो गए।

इसके बाद उनकी ट्रेनिंग 2012 में शुरू हुई और फिर वहां से उन्हें यूपी कैडर में तैनाती मिली। यूपी में उन्हें पहली पोस्टिंग एएसपी के तौर पर मिली। अब 14 साल के उनके करियर में जेसीपी की रैंक तक पदोन्नति हासिल कर चुके हैं।

पत्नी भी हैं लेडी सिंघम 

IPS संकल्प की पत्नी भी आईपीएस अधिकारी ही है। दोनों की मुलाकात ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। उनकी पत्नी का नाम शालिनी अग्निहोत्री है। दोनों का सेलेक्शन एक ही साल में हुआ था और ट्रेनिंग के वक्त से ही वह तेज तर्रार थीं।

ips shalini

एक इंटरव्यू में आईपीएस संकल्प ने बताया था कि अपनी मेहनत के बलबूते आईपीएस शालिनी सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर ट्रेनी ऑफिसर घोषित हुई थीं। पासिंग आउट परेड में भी उनकी खासी चर्चा रही थी। संकल्प और शालिनी की बातचीत ट्रेनिंग खत्म हो जाने के बाद भी जारी रही। संकल्प ने जहां यूपी में तो शालिनी ने हिमाचल प्रदेश में ज्वाइनिंग की। इसके बाद आगे चलकर दोनों ने शादी का फैसला लिया और शादी कर ली।

बदायूं गैंगरेप केस में तीन दिन में पकड़े आरोपी, SHO को किया सस्पेंड

साल 2021 में बदायूं गैंगरेप केस पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया। एक इंटरव्यू के दौरान संकल्प ने बताया था कि थानेदार ने काफी लापरवाही की थी और 18 घंटे तक एफआईआर दर्ज नहीं की थी। जिसके बाद थाने पहुंचकर संकल्प ने उसे सस्पेंड कर दिया था। फिर एक-एक कर तीनों आरोपियों को तीन दिन के अंदर गिरफ्तार किया। यह उनके करियर के बड़े केसों में से एक है।

2024 में भारत बंद में उपद्रवियों को डिवाइडर पर चढ़कर भगाया

21 अगस्त को भारत बंद बुलाया गया था, उस दौरान कुछ उपद्रवियों ने बवाल करने की कोशिश की थी तब आईपीएस संकल्प शर्मा ने सड़क पर दौड़ लगा दी और डिवाइडर कूदकर उपद्रवियों तक जा पहुंचे। उन्हें अपनी तरफ आता देख उपद्रवी मौके से फरार हो गए।

वहीं, आईपीएस संतोष कुमार मिश्रा को पीटीएस जालौन में पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर कार्यरत संतोष कुमार मिश्रा को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) की कमान सौंपी गई है। शासन द्वारा जारी इस आदेश के बाद दोनों अधिकारियों को जल्द ही अपने नए तैनाती स्थल पर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों ही अधिकारी 2012 बैच के हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com