latest-newsदेश

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, किस-किसको टिकट? धूरी से ही लड़ेंगे सीएम मान

संवाददाता

चंडीगढ़ । आम आदमी पार्टी ने शनिवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. सूची में 40 उम्मीदवारों का नाम है. सीएम मान धूरी से ही चुनाव लड़ेंगे. पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के दिल्ली स्थित घर पर हुई PAC की बैठक के बाद सूची जारी की गई. आम आदमी पार्टी ने 40 उम्मीदवारों में 37 मौजूदा विधायकों को रिपिट किया है. बाकी 3 सीट वो हैं जिनपर आम आदमी पार्टी 2022 में चुनाव हारी थी.

भगवंत मान पंजाब के धूरी (संगरूर) विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. मान ने धूरी विधानसभा सीट से साल 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 वोटों के अंतर से हराया था.उन्हें कुल 82,592 वोट मिले थे. भगवंत मान पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं और राज्य में आम आदमी पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा हैं. वे संगरूर लोकसभा सीट से दो बार सांसद भी रह चुके हैं. अरविंद केजरीवाल पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि भगवंत मान की अगुवाई में ही आने वाला पंजाब विधानसभा चुनाव पार्टी लड़ेगी. वह जट्ट सिख परिवार से संबंध रखते हैं.

Image

Image

आम आदमी पार्टी ने 40 उम्मीदवारों में 37 मौजूदा विधायकों को रिपीट किया है. बाकी 3 सीट वो हैं जिन पर AAP 2022 में चुनाव हारी थी. पार्टी नेलुधियाना वेस्ट से संजीव अरोड़ा, अमृतसर दक्षिण से डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू, होशियारपुर से ब्रह्म शंकर शर्मा जिम्पा, फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय को टिकट दिया है. मोगा से पार्टी ने अमनदीप कौर अरोड़ा को टिकट दिया है. वह मोगा क्षेत्र की मौजूदा महिला विधायक हैं और पेशे से डॉक्टर हैं. 2022 में उन्होंने मोगा सीट पर अभिनेता सोनू सूद की बहन कांग्रेस उम्मीदवार मालविका सूद को 20,915 वोटों के अंतर से हराया था.

खास बात ये है कि इस सूची में कैबिनेट के किसी भी मंत्री का नाम शामिल नहीं है. सीएम भगवंत मान और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में पत्रकार वार्ता कर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. इससे पहले दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के आवास पर पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई.

विपक्ष को आप का जवाब

पार्टी आचार संहिता लागू होने और चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा से काफी पहले ही अपने उम्मीदवार मैदान में उतारना चाहती है ताकि प्रत्याशियों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार करने और पैठ मजबूत करने का पर्याप्त समय मिल सके. विपक्ष के द्वारा पंजाब में ये नरैटिव सेट करने का प्रयास किया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी सत्ता में वापिस नहीं लौट सकती है. इसी नैरेटिव का जवाब देने के लिए पार्टी के बड़े चेहरे जोकि लगातार दो बार चुनाव जीत चुके हैं और जिनका राजनीतिक कद काफी बड़ा है, उन्हें पहली लिस्ट में एक बार फिर से टिकट देकर ये संदेश देने की कोशिश हुई है कि विपक्ष के नैरेटिव की उन्हें परवाह नहीं है और आम आदमी पार्टी मजबूती से पंजाब में दोबारा सत्ता में आने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com