latest-newsअपराधएनसीआरदिल्ली

नरेला प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में बड़ा एक्शन, हिमांशु भाऊ गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों का एनकाउंटर, दो के पैरों में लगी गोली, एक नाबालिग काे पकड़ा

संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली के नरेला इलाके में हाल ही में हुए एक प्रॉपर्टी डीलर के सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रोहिणी जिले की पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हिमांशु भाऊ गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है, जबकि अन्य दो बदमाशों की पहचान दीपक और नितिक के रूप में हुई है। तीनों पर नरेला में प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की हत्या में शामिल होने का आरोप है।

Image

रोहिणी के डीसीपी शशांक जायसवाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि 50,000 रुपये के इनामी बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से इस इलाके से गुजरने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उन्हें घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने करीब 11 से 12 राउंड गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई करते हुए 6 राउंड फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गए, जिसके बाद इंस्पेक्टर और उनकी टीम ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

पुलिस एनकाउंटर में दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी है. (Photo-ITG)

जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

गौरतलब है कि दिल्ली के नरेला इलाके में करीब पांच दिन पहले सुबह करीब 7 बजे एक जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद को गोली मार दी थी। जिसमें उसकी मौत हो गई थी। इस वारदात के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इस हत्याकांड में हिमांशु भाऊ गैंग के तीन सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस फिलहाल मामले की गहराई से छानबीन कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में सुराग जुटा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश थी या किसी रंगदारी (extortion) का मामला, और क्या मृतक को पहले कोई धमकी मिली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com