
संवाददाता
नई दिल्ली। ओम ब्राह्मण महासभा दिल्ली द्वारा आयोजित प्रतिभाशाली छात्र सम्मान समारोह में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी डी शर्मा जी, राष्ट्रीय महामंत्री शिव मोहन भारद्वाज, राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवकुमार शर्मा और जिला गाजियाबाद के अध्यक्ष बुद्ध प्रकाश शर्मा जी उपस्थित रहे l

यह कार्यक्रम ओम ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ो बच्चों को जिन्होंने हाई स्कूल और इंटर परीक्षा में सर्वोत्तम अंक प्राप्त किए थे उन्हें सम्मानित किया गया l कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित रहे अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के सम्मानित पदाधिकारी को अंग वस्त्र पहनकर सम्मानित किया l
कार्यक्रम के संयोजक वाई के शर्मा,बृजेश शर्मा व समस्त कार्यक्रम के आयोजकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री का सम्मान किया l राष्ट्रीय अध्यक्ष बी डी शर्मा जी ने सफल कार्यक्रम के लिए आयोजकों को धन्यवाद भी दिया l



