latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

आज से महिलाओं की बल्ले-बल्ले, रोडवेज बसों में 2 दिन फ्री सफर; रूट से सुविधाओं तक जानिए सबकुछ

संवाददाता

गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की रोडवेज बसों में महिलाएं अपने एक सहयोगी के साथ आज बृहस्पतिवार सुबह 6:00 बजे से नि:शुल्क सफर कर रही हैं।

यह नि:शुल्क बस सेवा महिलाओं को 29 अगस्त रात 12:00 बजे तक मिलेगी। इसके लिए परिवहन निगम ने रीजन के सभी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को एडवाइजरी जारी कर दी है।

रक्षाबंधन पर गाजियाबाद रीजन के कौशांबी, साहिबाबाद, लोनी, गाजियाबाद, हापुड़, खुर्जा, सिकंदराबाद और बुलंदशहर की करीब 800 से अधिक रोडवेज बसों के साथ ही 32 सिटी ई-बसों में महिलाओं नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी।

रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक केसरी नंदन चौधरी ने बताया कि सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपने-अपने स्तर पर तैयारी में जुटे हुए हैं। महिलाएं अपने एक सहयोगी के साथ रोडवेज बसों में नि:शुल्क सफर कर सकेंगी।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

महिलाओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए बस अड्डे पर भी सभी सुविधाएं करनी होंगी। पेयजल व सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। अगर किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, नगर विकास विभाग की ई-बसों में भी नि:शुल्क सफर करने की सुविधा मिलेगी। वर्तमान में 50 में से करीब 32 ई-बसों का संचालन शहर के विभिन्न रूटों पर किया जा रहा है।

किराया लेते पाए जाने पर चालक-परिचालक पर होगी कार्रवाई

महिलाओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए सभी स्टॉप पर बसों को रोका जाएगा। अगर कोई भी परिचालक महिलाओं से किराया लेता पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए भी सभी को एडवाइजरी जारी कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com