latest-newsगाज़ियाबाद

अदालत के अंदर कार्यवाही का वीडियो बनाना पड़ा महंगा, गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लिया एक्शन

संवाददाता

गाजियाबाद। गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित न्यायालय परिसर में न्यायिक कार्यवाही की वीडियो बनाने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

आरोप है कि बृहस्पतिवार को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के न्यायालय कक्ष में न्यायिक कार्यवाही के दौरान एक व्यक्ति मोबाइल से वीडियो बना रहा था। लिपिक ने उसे वीडियो बनाते देख पुलिस को बुला लिया।

आरोपी का नाम अमित

पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसका नाम अमित पता चला। मोबाइल की जांच करने पर मोबाइल की गैलरी में कोर्ट के कई वीडियो पाए गए। जब उससे वीडियो बनाने के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि उसके एक मामले की तारीख अक्टूबर में है। आरोपी पर स्टाफ को भी धमकाने का आरोप है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोर्ट पेशकार सतीश चंद ने आरोपी के खिलाफ कविनगर थाने में कोर्ट की सुरक्षा, गोपनीयता और न्यायिक अभिलेखों की संवेदनशीलता प्रभावित होने की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम के मुताबिक, मामले में शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। वीडियो बनाने के उद्देश्य और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com