latest-newsएनसीआरदिल्ली

दिल्ली पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पैलेट गन केस में संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज

संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली में गत माह 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान युवाओं कथित तौर पर पैलेट गन के इस्तेमाल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस मुद्दे को लेकर शुक्रवार को संसद मार्ग थाने पहुंचे. उनके साथ पैलेट गन से जख्मी साहिल नामक का युवक भी था, जिसने कहा कि वह पुलिस में एफआईआर दर्ज कराना चाहता है. वहीं, अब इस मामले में साहिल की शिकायत पर दिल्ली पुलिस अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर रही है. करीब छह घंटे तक राहुल गांधी और प्रियंका साहिल के साथ थाने में धरने पर बैठे रहे.

उनके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, सलमान खुर्शीद व अन्य नेता भी संसद मार्ग थाने पहुंचे. डीसीपी सचिन शर्मा ने कांग्रेस नेता जयराम नरेश से बाहर आकर बातचीत भी की. इसके बाद पुलिस की तरफ से बताया गया कि राहुल गांधी की शिकायत ले ली गई है. शिकायत पर जांच अधिकारी को बता दिया गया है.

वहीं, मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, राहुल गांधी यहां छात्रों के समर्थन में विरोध करने आए हैं. वे FIR दर्ज करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है. पुलिस तानाशाही वाला रवैया अपना रही है. इसलिए, हम राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन में उनका समर्थन करने आए हैं.

जानकारी के मुताबिक, घायल छात्र साहिल 14 अगस्त को वकील के साथ एफआईआर दर्ज कराने गया था, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं हुई. इसपर युवक की तरफ से पुलिस से एफआईआर दर्ज कराने के लिए राहुल गांधी पहुंचे. हालांकि, अभी तक अधिकारिक तौर पर यह साफ नहीं हुआ है कि छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ है.

छात्रों पर बल प्रयोग किया गया

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग किया गया और पैलेट गन चलाई गई. उन्होंने पहले भी घायलों से मुलाकात की थी और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे. इसी क्रम में शुक्रवार को थाने पहुंचकर इस पूरे मामले में उचित कानूनी कार्रवाई और जवाबदेही की मांग की गई.

पैलेट गन से घायल हुए साहिल लोचव की वकील ने कहा कि 14 अगस्त को हम कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन गए थे. उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर से जुड़े सभी मामले पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन भेज दिए गए हैं. हम यहां आए. उन्होंने हमें बताया कि घटना कनॉट प्लेस इलाके में हुई है, इसलिए हमें वहीं जाना चाहिए. हम वापस उनके पास गए. जैसे ही उन्होंने शिकायत पढ़ी, उन्होंने उसे हमें वापस कर दिया और हमें काफी देर तक वहीं बिठाए रखा. SHO ने मुझसे फ़ोन पर बात की और कहा कि वे यह केस नहीं लेंगे क्योंकि उन्हें ऊपर से आदेश मिले हैं.आखिर में, हमने DCP क्राइम ब्रांच से संपर्क किया और हमें बताया गया कि शिकायतें सीधे वहां नहीं पहुंचतीं.

वकील ने आगे कहा कि नेता प्रतिपक्ष के यहां आने के बाद, शिकायत पर सिर्फ़ मुहर लगाई गई लेकिन अभी भी FIR दर्ज नहीं की जा रही है. यह साफ़ तौर पर एक अपराध है. हमारे पास लेडी हार्डिंग अस्पताल की MLC कॉपी है जिसमें घाव और उनसे खून बहने का ज़िक्र है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com