
संवाददाता
नई दिल्ली। 200 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को एक नया पत्र लिखा है।
सुकेश चंद्रशेखर ने इस पत्र में पार्टी के अलग-अलग खास विभाग में हुए “तीन और स्कैम” का पर्दाफाश करने की धमकी दी है।
सुकेश चंद्रशेखर ने किया ये दावा
कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर ने 20 अगस्त 2026 को जारी एक नए पत्र में बड़ा दावा करते हुए कहा कि दिल्ली शराब नीति और दिल्ली जल बोर्ड को लेकर उसके द्वारा पहले किए गए खुलासे पूरी तरह सही साबित हुए हैं।
आप को दी धमकी
सुकेश ने आरोप लगाया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली की पूर्व सरकार के तीन और प्रमुख विभागों में हुए भ्रष्टाचार और बड़े घोटालों के सबूत सामने आने वाले हैं, जिनकी प्रक्रिया अभी जारी है।
जेल से लिखी गई इस चिट्ठी में AAP को “हमेशा स्कैम करने वाली पार्टी” बताते हुए सुकेश ने पंजाब के लोगों को आगाह किया और दावा किया कि दिल्ली की तरह पंजाब की जनता भी पार्टी के घमंड को मुंहतोड़ जवाब देगी।
सुकेश ने पत्र में यह भी लिखा कि पंजाब को फिर से बेवकूफ बनाने के बारे में भूल जाओ, लोग तुम्हें पीठ पर लात मारेंगे। इसके साथ ही, आप नेतृत्व पर युवाओं (Gen-Z) को भड़काने के लिए प्रॉक्सी का सहारा लेने का भी आरोप लगाया है।



