latest-newsगाज़ियाबाददिल्ली

विकास मार्ग और अक्षरधाम से दिल्ली-दून हाईवे पर आने वाले ध्यान दें

दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

संवाददाता

नई दिल्ली । दिल्ली यातायात पुलिस ने वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजारी जारी की है। दिल्ली-देहरादून हाईवे से सफर करने वाले लोगों को अगले कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए रोक लगने की वजह से विकास मार्ग और अक्षरधाम की तरफ से एक्सप्रेसवे पर आने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

लोगों को दी गई सलाह

विकास मार्ग और अक्षरधाम की तरफ से एक्सप्रेसवे पर आने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे कुछ समय के लिए अन्य रास्तों का इस्तेमाल करें। इससे उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात

यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया है।

वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com