latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों की सुविधाओं का ख्याल रखने में जुटी पुलिस और प्रशासन

संवाददाता

गाजियाबाद । कांवड़ यात्रा को लेकर एडिशनल पुलिस आयुक्त राजकरन नैयर व डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कांवड़ मार्ग व कंट्रोल रूमों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों से वार्ता कर सुविधा व व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। डीएम व एडिशनल पुलिस आयुक्त ने मेरठ तिराहा स्थित कंट्रोल रूम से लेकर डासना, मुरादनगर, छोटा हरिद्वार तक की कांवड़ मार्ग की व्यवस्थाओं को परखा।

डीएम ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर प्रकाश, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सहायता व विश्राम स्थलों की व्यवस्था के साथ सडक़ों को गड्डामुक्त बनाया जा रहा है। शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा या अशुद्घि का सामना न करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। एडिशनल पुलिस आयुक्त राजकरन नैयर ने कहा कि जिले में यातायात व सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस निगरानी की जा रही है। संवदेनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। कंट्रोल रूम के माध्मय से सभी गतिविधियों को लगातार परखा जा रहा है। अगर कहीं कोई शिकायत मिल रही है तो उसे तत्काल दूर किया जा रहा है। अधिकारियों ने कांवडिय़ों से वार्ता का व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी लिया।

दूसरी तरफ डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने कांवड़ा मार्गो पर पैदल भ्रमण करते हुए दिल्ली सीमा पर कांवड़ यात्रा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस अवसर पर दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान दोनों स्टेट पुलिस के अधिकारियों में कांवड़ यात्रा को पूरी तरह से सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिये उचित समन्वय, सामंजस्य एवं सहयोग रखने की बात हुई। इस अवसर पर श्री जायसवाल ने अधिनस्थ अधिकारियों को कांवडिय़ों को संपूर्ण सुरक्षा, सुविधा एवं सहयोग देने के निर्देश दिये। साथ ही ट्रैफिक को भी बाधारहित रखने की बात श्री जायसवाल ने कही।

डीसीपी रूरल ने लिया कांवड़ यात्रा का जायजा

कांवड़ यात्रा को पूरी तरह से सुगम, सरल, सुव्यवस्थित, सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिये सजग डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी अपना पूरा फोकस कांवड़ मार्गो पर लागू की गई सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुदृढ़ कराने में किये हुए हैं।
इसके तहत श्री तिवारी ने जहां कांवड़ मार्गो का निरीक्षण किया वहीं उन्होंने एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य, एसएचओ ट्रोनिका सिटी, एसएचओ लोनी, एसएचओ अंकुर विहार व टीआई की टीम के साथ मिलकर दिल्ली देहरादून हाई-वे पर जगह जगह फ्लैक्स व पोस्टर लगवाये। इन फ्लैक्स व पोस्टर में यह लिखा हुआ है कि दिल्ली देहरादून हाईवे कांवडिय़ों के परिचालन के लिये प्रतिबंधित हैं। इसलिये कांवडिय़े इस हाई-वे पर परिचालन ना करें। इसके बाद श्री तिवारी ने कांवड़ मार्गो पर लगे शिविरों का भी अवलोकन करके वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com