latest-newsदेश

महीने के पहले दिन लोगों को मिली खुशियां, कम हो गए गैस सिलेंडर के दाम

महंगाई के जमाने में लोगों को सरकार ने बड़ी राहत दी है. तेल कंपनियों ने नए रेट्स आज से लागू कर दिए हैं.

संवाददाता

नई दिल्ली। आज से अगस्त महीने की शुरुआत हो गई है और महीने के पहले दिन ही लोगों को काफी राहत मिली है. तेल कंपनियों ने आज शनिवार 1 अगस्त को गैस सिलेंडर के दामों को अपडेट कर दिया है. ताजा जानकारी के मुताबिक ऑयल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपये से अधिक की कमी की है. सभी शहरों में नए दाम आज से लागू हो गए हैं.

बता दें, सभी तेल कंपनियों ने शनिवार सुबह 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों को संशोधित किया. मेट्रो शहर कोलकाता में कमर्शियल गैस के दाम 209 रुपये तक कम हुए हैं. वहीं, देश की राजधानी नई दिल्ली में यही सिलेंडर 202 रुपये सस्ता हुआ है.

राजधानी दिल्ली के जानें नए दाम

तेल कंपनियों ने पिछले महीने जुलाई में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए थे. आज शनिवार से नई दिल्ली में 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें 2728 रुपये हो गई है. वहीं, कोलकाता में इस सिलेंडर के नए दाम 2872.50 रुपये हो गए हैं.

जुलाई महीने में भी मिली थी राहत

इससे पहले जुलाई महीने में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ था. कंपनियों ने करीब 183 रुपये से ज्यादा की कटौती की थी. उसके बाद 19 किग्रा. वाले सिलेंडर के नए दाम 2,930 रुपये हो गए थे. वहीं, कोलकाता में इसी सिलेंडर के दाम 3,255.50 रुपये से कम होकर 3,081 रुपये रह गई थी. कमर्शियल एलपीजी रेट में कटौती के अलावा, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 5 किग्रा. वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर की कीमत भी 13 रुपये कम कर दी है. सूत्रों ने बताया कि बदलाव के बाद, दिल्ली में 5 किग्रा, वाले फ्री ट्रेड सिलेंडर की रिटेल कीमत अब 808.50 रुपये हो गई है.

कमर्शियल LPG की कीमतों में यह नई कमी हाल के महीनों में कीमतों में हुए कई बदलावों के बाद आई है. इससे पहले, जून में, घरेलू LPG की कीमतों में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि दिल्ली में 14.2 kg वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई थी. वेस्ट एशिया में संघर्ष से जुड़े ग्लोबल एनर्जी मार्केट में रुकावटों के बाद, तेल कंपनियों ने 7 मार्च को भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी.

अप्रैल में, तेल मार्केटिंग कंपनियों ने वेस्ट एशिया में तनाव के बीच मेट्रोपॉलिटन शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की थी. उस बदलाव के साथ, कोलकाता में कमर्शियल LPG की कीमतें 2,208 रुपये, मुंबई में 2,031 रुपये और चेन्नई में 2,246.50 रुपये हो गई थीं.

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जनवरी में 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 111 रुपये बढ़ाई थी. बदलाव के बाद, दिल्ली में 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की रिटेल कीमत 1,691.50 रुपये हो गई. कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी के साथ-साथ, 5 किग्रा. वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर की कीमत भी 1 जनवरी से 27 रुपये बढ़ा दी गई है.

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव उन सेक्टर के लिए जरूरी है जो ऐसे सिलेंडर पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं, जैसे खाने की जगहें, केटरिंग सर्विस और छोटे बिज़नेस, क्योंकि फ्यूल उनकी ऑपरेटिंग कॉस्ट का एक बड़ा हिस्सा होता है.

जानें घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

तेल कंपनियों ने सिर्फ 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए हैं. वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर (14 Kg. LPG Cylinder Rate) के दाम यथावत हैं. इसकी कीमतों में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है. बता दें, 14 किग्रा. वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 7 जून से स्थिर बने हुए हैं. राजधानी नई दिल्ली में इस सिलेंडर के दाम 942 रुपये हैं. वहीं कोलकाता में यही सिलेंडर 968 रुपये में मिल रहा है. मायानगरी मुंबई में इस सिलेंडर की कीमत 941.50 बनी हुई है. चेन्नई में 14 किग्रा. वाले सिलेंडर की कीमतें 957.50 रुपये हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com