latest-newsदेश

पंजाब के नाराज नेताओं को कड़ा संदेश देगी कांग्रेस…..राहुल – खरगे ने लिया फैसला

संवाददाता

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह ने दिल्ली में कांग्रेस की टेंशन बढ़ा रखी है. इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विदेश से लौटते ही पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बैठक की. इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई. इसके साथ ही आलाकमान ने पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल को दिल्ली तलब किया. इसे लेकर सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस में चल रही नाराजगी को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने सख्त रुख अपना लिया है.

पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह ने दिल्ली में कांग्रेस की टेंशन बढ़ा रखी है. इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विदेश से लौटते ही पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बैठक की. इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई. इसके साथ ही आलाकमान ने पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल को दिल्ली तलब किया. इसे लेकर सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस में चल रही नाराजगी को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने सख्त रुख अपना लिया है.

सांसदों के जरिए पार्टी नाराज नेताओं को देगी ये संदेश

बताया जा रहा है कि सांसदों के माध्यम से नाराज नेताओं को साफ कर दिया जाएगा कि पार्टी नेतृत्व अपने फैसले पर अडिग है. ये भी बता दिया जाएगा कि किसी भी तरह की लॉबिंग या दबाव की राजनीति के आगे झुकने का सवाल ही नहीं है. सूत्रों का यह भी कहना है कि पार्टी नेतृत्व की ओर से यह संदेश दिया जाएगा कि संगठन में कोई भी नेता पार्टी से बड़ा नहीं है. अगर भविष्य में किसी ने अनुशासन की सीमा लांघी तो पार्टी नेतृत्व अनुशासनात्मक कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटेगा.

बड़ी बात ये है कि पंजाब कांग्रेस में जिन नेताओं के बीच अंतर्कलह चल रही है, उनमें से तीन सांसद ही हैं. चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर से सांसद हैं. सुखजिंदर रंधावा पंजाब के गुरदासपुर से सांसद हैं. इन दोनों नेताओं ने जिन पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है, वो लुधियाना से कांग्रेस सांसद हैं.

चन्नी समर्थकों ने ताकत दिखानी शुरू कर दी

जहां एक ओर कांग्रेस आलाकमान ने साफ संकेत दे दिए हैं कि वो आलाकमान के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखे जाने के फैसले के खिलाफ चल रहे नेताओं से कोई मुलाकात नहीं करेंगे तो वहीं दूसरी और चरणजीत सिंह चन्नी का गुट अभी भी लगातार शक्ति प्रदर्शन करने में लगा है. चन्नी समर्थकों ने भी अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है.

चन्नी गुट ने सोशल मीडिया पर सारा पंजाब चन्नी दे नाल अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत समर्थक लगातार चन्नी के समर्थन में पोस्ट सांझा कर रहे हैं और खुलकर चन्नी के प्रति अपना समर्थन जता रहे हैं. पंजाब कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता और विधानसभा में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा को एक बार फिर से चन्नी-रंधावा गुट को समझाने और मध्यस्थता करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

दिल्ली में केसी वेणुगोपाल से मुलाकात करके वापस लौटे प्रताप सिंह बाजवा ने बुधवार शाम को चरणजीत सिंह चन्नी से एक गुप्त बैठक की है. माना जा रहा है कि इस बैठक में आलाकमान का संदेश और जो ऑप्शन आलाकमान द्वारा चरणजीत सिंह चन्नी के लिए बचे हैं, उनकी जानकारी प्रताप सिंह बाजवा ने चन्नी को दी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com