latest-newsएनसीआरदिल्ली

दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 25 आईपीएस और दानिप्स अधिकारियों के ट्रांसफर

संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों के विरोध प्रदर्शनो के बीच दिल्ली पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है. दिल्ली पुलिस में 25 से ज्यादा आईपीएस और दानिप्स अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. दिल्ली पुलिस के इन अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी कर दिए गए हैं. दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने 23 अक्टूबर 2026 को ट्रांसफर आदेश जारी किया है. उपराज्यपाल के आदेश पर सभी अधिकारियों की नई तैनाती तत्काल प्रभाव से लागू होगी.

किस-किस अधिकारी का हुआ तबादला

. मोनिका भारद्वाज (IPS 2009) — एडिशनल CP क्राइम से एडिशनल CP एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF).
. गौरव शर्मा (IPS 2009) — एडिशनल CP सिक्योरिटी नियुक्त.
. राजा बंथिया (IPS 2014) — DCP टेक्नोलॉजी एंड प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन के साथ DCP IT का अतिरिक्त प्रभार.
. नेहा यादव (IPS 2015) — DCP PMMC की जिम्मेदारी.
. प्रवीण कुमार त्रिपाठी (IPS 2020) — DCP स्पेशल सेल से DCP पुलिस कमिश्नर सचिवालय.
. सुबोध कुमार गोस्वामी (DANIPS 2010) — DCP EOW से डिप्टी डायरेक्टर DPA.
. जसबीर सिंह (DANIPS 2011) — साउथ ईस्ट जिले से एडिशनल DCP-1 आउटर जिला.
. सौरभ चंद्रा (DANIPS 2011) — द्वारका से एडिशनल DCP-1 वेस्ट जिला.
. आदित्य गौतम (DANIPS 2013) — ACP क्राइम से DCP क्राइम.
. डॉ. विकास श्योकंद (DANIPS 2014) — DCP स्पेशल सेल (CDC).
. ए. वेंकटेश (DANIPS 2014) — एडिशनल DCP-II शाहदरा (CDC).
. मनोज कुमार मीणा (DANIPS 2014) — आउटर जिले से एडिशनल DCP-II साउथ ईस्ट (CDC).
. विनय माथुर (DANIPS 2015) — एडिशनल DCP-II रोहिणी (CDC).
. गुरसेवक सिंह (DANIPS 2015) — एडिशनल DCP-II नॉर्थ जिला (CDC).
. अजय कुमार (DANIPS 2015) — नॉर्थ वेस्ट जिले से DCP सिक्योरिटी (CDC).
. रेणु लता (DANIPS 2017) — ACP SPUWAC से एडिशनल DCP SPUWAC (CDC).
. विदुषी कौशिक (DANIPS 2018) — सदर बाजार से एडिशनल DCP-II द्वारका (CDC).
. मनु हिमांशु (DANIPS 2018) — ACP DE सेल से DCP DE सेल (CDC).
. सकारिया मिहिर प्रवीणभाई (DANIPS 2018) — ACP ऑपरेशंस साउथ ईस्ट से एडिशनल DCP-II आउटर (CDC).
. गरिमा तिवारी (DANIPS 2018) — तिलक नगर से DCP DSF नई दिल्ली (CDC).
. आशीष कुमार (DANIPS 2018) — ACP स्पेशल सेल से DCP EOW (CDC).
. मनीष लाडला (DANIPS 2018) — ACP क्राइम से DCP क्राइम (CDC).
. रोहित गुप्ता (DANIPS 2018) — ACP सिक्योरिटी से DCP सिक्योरिटी (CDC).
. राम दुलैश मीणा (DANIPS 2012) — एडिशनल DCP-II नॉर्थ से एडिशनल DCP-II नॉर्थ वेस्ट.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com