latest-newsदेश

आईपीएस अधिकारी सुजीत पांडे ने संभाला हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के निदेशक का पदभार

संवाददाता

हैदराबाद। उत्तर प्रदेश कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी सुजीत पांडे ने 14 जुलाई 2026 को हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) के निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया है। वे इस पद पर 31 जुलाई 2028 तक या अगले आदेश तक बने रहेंगे।

Image

पदभार संभालने के बाद, श्री पांडे ने अकादमी के संकाय (faculty) सदस्यों से मुलाकात की और राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वे सितंबर 1948 में अकादमी की स्थापना के बाद से इसका नेतृत्व करने वाले यूपी कैडर के केवल तीसरे आईपीएस अधिकारी हैं। वे निवर्तमान निदेशक अमित गर्ग का स्थान लिया हैं, जिन्हें राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) का निदेशक नियुक्त किया गया है।

Image

एसवीपीएनपीए (SVPNPA) देश का प्रमुख पुलिस प्रशिक्षण संस्थान है, जो आईपीएस परिवीक्षाधीन अधिकारियों (IPS probationers) को तैयार करने के लिए जिम्मेदार है। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी

सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी की स्थापना शुरू में 15 सितंबर 1948 को राजस्थान के माउंट अबू में राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के रूप में की गई थी। यह स्थान लगभग दो दशकों तक भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के प्रशिक्षण मैदान के रूप में कार्य करता रहा।

Image

1967 में, भारत भर में पुलिस प्रशिक्षण में इसकी विस्तारित भूमिका को दर्शाने के लिए संस्था का नाम बदलकर केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज कर दिया गया।

1974 में, अखिल भारतीय सेवाओं की स्थापना में उनके योगदान को मान्यता देते हुए , अकादमी का नाम भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के सम्मान में बदल दिया गया। 1975 में, अकादमी हैदराबाद (आंध्र प्रदेश), तेलंगाना में स्थानांतरित हो गई, जिससे इसे अधिक व्यापक सुविधाएं और संसाधन प्राप्त हुए। वर्तमान परिसर 277 एकड़ में फैला हुआ है, जिसका उपयोग पहले हैदराबाद के निज़ाम के लिए पुलिस प्रशिक्षण मैदान के रूप में किया जाता था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com