latest-newsदेश

चेक बाउंस मामलों में राजपाल यादव को दिल्ली HC से बड़ा झटका, निचली अदालत से मिली सजा रखी बरकरार

विशेष संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस के कई मामलों में बड़ा झटका देते हुए निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा। अदालत ने ट्रायल कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा के खिलाफ अभिनेता की याचिका खारिज कर दी।

राजपाल ने फैसला रद करने की मांग की थी

दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने फैसले में राजपाल यादव की उस चुनौती को स्वीकार करने से इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने निचली अदालत के फैसले को रद करने की मांग की थी। इसके साथ ही चेक बाउंस मामलों में उनकी दोषसिद्धि और सजा यथावत रहेगी।

यह मामला कई चेक बाउंस मामलों से जुड़ा है, जिनमें ट्रायल कोर्ट ने अभिनेता को दोषी ठहराया था। राजपाल यादव ने इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन शुक्रवार को अदालत ने उनकी अपील खारिज कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com