
संवाददाता
नई दिल्ली । गृह मंत्रालय ने गुरुवार को आदेश जारी कर AGMUT कैडर के कई IAS अधिकारियों का स्थानांतरण किया है. 2006 बैच के सौगत विश्वास को अरुणाचल प्रदेश से जम्मू-कश्मीर भेजा गया है. वहीं 2021 बैच की ममता यादव और 2022 बैच की इशिता राठी को क्रमशः दिल्ली और पुडुचेरी से जम्मू-कश्मीर में तैनाती मिली है.
जम्मू-कश्मीर से बाहर हुए अफसर

2009 बैच के शाहिद इकबाल चौधरी को जम्मू-कश्मीर से अरुणाचल प्रदेश भेजा गया है. वहीं 2023 बैच की स्वाति शेमर को दिल्ली में पोस्टिंग दी गई है.
IPS अधिकारियों की नई तैनाती
IPS अधिकारियों में भी बड़ा बदलाव हुआ है. 2019 बैच के विष्णु कुमार को दिल्ली से जम्मू-कश्मीर भेजा गया है. इसके अलावा गोवा से अर्शी आदिल और टीकम सिंह वर्मा, चंडीगढ़ से के एम प्रियंका, और दिल्ली से राजीव कुमार अंबस्ता, दीपक यादव, आनंद कुमार मिश्रा तथा सतीश कुमार को जम्मू-कश्मीर में तैनात किया गया है.
जम्मू-कश्मीर से बाहर गए IPS
जम्मू-कश्मीर में तैनात कई IPS अधिकारियों को भी बाहर भेजा गया है. 2014 बैच के राजेश कुमार शर्मा को चंडीगढ़, 2017 बैच की तनुश्री को दिल्ली, 2018 बैच की दीपिका को पुडुचेरी और 2019 बैच के गौरव सिकरवार को गोवा में पोस्टिंग दी गई है.
आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
गृह मंत्रालय ने साफ किया है कि यह तबादले तुरंत लागू होंगे और अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे.



