latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

यूपी के कैबीनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार गाजियाबाद आ रहे मनोज कुमार पांडे के स्वागत में युद्ध स्तर पर जुटे भाजपाई

संवाददाता

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री (खाद्य, रसद एवं नागरिक आपूर्ति)मनोज कुमार पांडे रविवार, 21 जून को मंत्री बनने के बाद पहली बार गाजियाबाद आ रहे है। उनके स्वागत में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में एक भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उनके स्वागत की तैयारियां जिस युद्ध स्तर पर चल रही उससे लग रहा है की गाजियाबाद के स्थानीय नेताओं में उनकी खासी लोकप्रियता है।

मनोज कुमार पांडे उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक प्रमुख और कद्दावर नेता हैं, जो रायबरेली जिले की ऊंचाहार विधानसभा सीट से लगातार तीन बार (2012, 2017, और 2022) विधायक निर्वाचित हुए हैं ।

उन्होंने फरवरी 2024 में राज्यसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी (SP) के मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा दे दिया था और पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी । बाद में उन्होंने औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली ।

उन्होंने फरवरी 2024 में राज्यसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी (SP) के मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा दे दिया था और पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी । बाद में उन्होंने औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली । उत्तर प्रदेश में उन्हें एक प्रभावशाली ब्राह्मण नेता के रूप में देखा जाता है ।

21 जून की दोपहर कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय नेहरू नगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे इससे पहले यूपी गेट कार्यक्रम स्थल तक बीजेपी नेता और ब्राह्मण समाज के लोग दर्जनों स्थान पर उनका स्वागत करेंगे। यूपी गेट पर बीजेपी नेता राजकुमार भाटी के नेतृत्व में जबरदस्त स्वागत की तैयारियां की गई है। जबकि प्रहलागढ़ी वसुंधरा में बीजेपी नेता राजीव शर्मा राजू ने सैकड़ो लोगो के साथ मनोज पांडे का अभिनन्दन करने की तैयारी की है। दिलचस्प बात ये है की मनोज पांडे का स्वागत साहिबाबाद सब्ज़ी मंडी के हाजी शादाब करेंगे तो नए बस अड्डे के पास नईम मालिक की अगुवाई में सैकड़ो मुस्लिम लोग करेंगे।

नेहरू नगर में उनका मुख्य स्वागत कार्यक्रम उत्तर रेलवे की जेडआरयूसीसी कमेटी के सदस्य पंकज शर्मा द्वारा आयोजित किया जा रहा है यहाँ कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय का नागरिक अभिनन्दन होगा। इसके बाद वे सर्किट हाउस में बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों तथा एनडीए के सहयोगी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद वे जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त से जिले की कानून व्यवस्था और प्रशासन के कामों की जानकारी लेंगे। शाम को वे पंकज शर्मा के आवास पर सूक्ष्म जलपान करेंगे और उसके बाद लखनऊ रवाना हो जायेंगे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com