latest-newsउत्तर प्रदेशएनसीआरगाज़ियाबाद

सम्‍मान और प्‍यार देख भावुक हो उठे….पहली बार गाजियाबाद पधारे कैबीनेट मंत्री मनोज पांडे  

उत्‍तर प्रदेश के कैबीनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे का गाजियाबाद में भव्‍य स्‍वागत

विशेष संवाददाता

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार में खाद्य एवं रसद विभाग के कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय के पहली बार गाजियाबाद आगमन पर उनका भव्‍य स्‍वागत हुआ। यूपी गेट से लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम नेहरू नगर के सम्मान कार्यक्रम स्‍थल तक मनोज पांडे का दर्जनों स्‍थान पर स्‍वागत हुआ।

May be an image of one or more people, dais and text that says "मा.श्नरोजकुमारपाण्डेयजी तर! मा. मनोज कमार पाणडेयजी i चंंगरिक गारिकआप. गरिक आप सरकार खा् भिनंदन ज पंकजशर्मा शर्मा पकर H APa"

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में नेहरू नगर में उनके सम्मान में भव्य कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्‍साह और पदाधिकारियों का प्‍यार देखकर कैबीनेट मंत्री अभिभूत हो उठे। हालांकि मनोज पांडे के सम्‍मान में हुआ ये कार्यक्रम पार्टी की तरफ से आयोजित नहीं किया गया था। मनोज पांडे के निकट सहयोगी रहे गाजियाबाद के ब्राहमण नेता पंकज शर्मा ने निजी तौर पर कैबीनेट मंत्री के अभिनंदन का कार्यक्रम रखा था। मनोज पांडे के करीबी रहे पंकज शर्मा पहले उन्‍हीं के साथ समाजवादी पार्टी में थे। लेकिन जब मनोज पांडे ने सपा का साथ छोडा तो पंकज शर्मा ने भी सपा को अलविदा कह दिया था। यूं कहें तो गलत न होगा कि पंकज शर्मा  गाजियाबाद में कैबीनेट मंत्री मनोज पांडे के सबसे निकटवर्ती साथी है जिन्‍होंने उनके मंत्री बनने के बाद ये सम्‍मान समारोह आयोजित किया है।

लेकिन कार्यक्रम में बडी तादाद में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की भागीदारी से साफ हो गया कि मनोज पांडे ने अल्‍प समय में ही गाजियाबाद में पार्टी पदाधिकारियों के बीच अपनी पैठ बना ली है।

आयोजक पंकज शर्मा ने कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया था। स्‍वागत करने वालों की अपार भीड देखकर पहली बार गाजियाबाद पधारे कैबीनेट मंत्री मनोज पांडे गदगद हो उठे।

May be an image of one or more people

May be an image of one or more people and crowdMay be an image of one or more people, crowd and text

गाजियाबाद के प्रवेश द्वार यूपी गेट पर बीजेपी नेता राजकुमार भाटी के नेतृत्व में सैंकडो लोगों ने मनोज पांडे का जबरदस्त स्वागत किया।सम्‍मान समारोह के आयोजक पंकज शर्मा खुद यूपी गेट पर हुए स्‍वागत समारोह में मौजूद थे। उसके बाद प्रहलादगढ़ी पर वसुंधरा में बीजेपी नेता राजीव शर्मा राजू ने सैकड़ो लोगो के साथ मनोज पांडे का अभिनन्दन करने किया। यहां काफी देर तक बीजेपी जिंदाबाद और मनोज पांडे जिदांबाद के नारे लगते रहे। कैबीनेट मंत्री के स्वागत में साहिबाबाद सब्ज़ी मंडी पर हाजी शादाब ने फूलमालाओं से उनका स्‍वागत किया तो नए बस अड्डे के पास भाजपा नेता नईम मालिक की अगुवाई में सैकड़ो मुस्लिम लोगों ने मनोज पांडे का स्‍वागत किया। समोराह स्‍थल नेहरू नगर स्थित दीन दयाल उपाध्‍याय ऑडिटोरियम तक कई स्‍थानों पर उत्‍साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनोज पांडे का स्‍वागत किया।

May be an image of crowd and text

भव्य स्वागत के बाद, कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे ने सभी का आभार व्यक्त किया और जनसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की बात कही।

May be an image of dais and text that says "मार रप्रदेशस 200298 O5 Ae0 coe02S मा. मनोज कुमार पाणड्य जी खाध् खाद्य-रसद -स्सद एव नागरिव आपर्ति मंत्री उ्तर प्रदश सरकार का ग।. गाजियाबाद अगमनपरहादिकअभिठ अगमनपरहर्दिकअभिनंदज परहार्दिकअभनदन दिनीाव eean न:पंडि caKe3HapиHH AAeepиaaи न .티. तः1।खाज করज AΝΣ गरगाजया"

बता दें कि कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय उत्‍तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और खाद्य एवं रसद विभाग की जिम्मेदारी संभालते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दे रहे हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने, पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा विभागीय व्यवस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में उनके प्रयासों को सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में गिना जाता है।

May be an image of one or more people, dais, temple and text that says "ਤੇ 1003R01S मा. मनोज कुमार खाद खाद्या-ससद -रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार पाण्डेय जी का गाजियाबाद आगमन एजकार्दिक ्दिक अभिनंदन दिनंक 126 स्थान : पंडित ボ蜜限公 11 11GoT य यअ अ गाजियाबाद याबाद 금원마민9(지2,장 समय: टोरिय हष"

इस कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल की सक्रियता काफी चर्चा का विषय रही। वे खुद महानगर ईकाई के सभी पदाधिकारियों और  कार्यकर्ताओं के साथ दीन दयाल उपाध्‍याय ऑडिटोरियम पर मौजूद थे। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्‍यम से सभी कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम में शामिल होंने की अपील की थी। कार्यक्रम के आयोजक पंकज शर्मा ने बताया कि कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय के स्वागत को लेकर जो परिकल्‍पना की गई थी कार्यक्रम उससे कहीं अधिक सफल रहा।

सम्‍मान समारोह में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, विधायक अजीत पाल त्यागी , विधायक संजीव शर्मा, प्रदीप चौहान, तरूण शर्मा भी उपस्थित रहे। कायर्क्रम में गाजियाबाद के स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं ने इस विशाल स्वागत कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

May be an image of one or more people

बता दें कि ऑडिटोरियम में बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी।  स्वागत मंच, सुरक्षा, पार्किंग और अन्य आवश्यक व्यवस्था बेहद अनुशसित थी। आयोजन से साफ हो गया कि गाजियाबाद में भाजपा की संगठनात्मक ताकत वाकई बेहद सुदृढ है। मनोज पाण्डेय के इस दौरे से भाजपा संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। सम्‍मान समारोह के दौरान कैबीनेट मंत्री ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कार्यकर्ताओं से इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील भी की। राजनीतिक दृष्टि से भी इस आयोजन को महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि इससे संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय का संदेश गया है।

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल का हिस्सा बनने के बाद से ही मनोज पांडे लगातार सक्रिय हैं और राज्य के विभिन्न हिस्सों में हो रहे स्वागत कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। उन्‍हें भाजपा में प्रदेश का नया प्रमुख ब्राह्मण चेहरा माना जा रहा है।

पंकज शर्मा का बढा राजनीतिक कद

कैबीनेट मंत्री मनोज पांडे के सम्‍मान समारोह का निजी तौर पर आयोजित कराने वाले गाजियाबाद के कद्दावर बीजेपी नेता पंकज शर्मा का राजनीतिक कद आने वाले दिनों में बढने की उम्‍मीद है। पंकज शर्मा समाजसेवी होंने के साथ उत्‍तर रेलवे की जेडआरयूसीसी कमेटी के सदस्‍य भी है। लेकिन उन्‍होंने जिस तरह अपने स्‍तर पर प्रदेश के सबसे कद्दावद ब्राह्मण मंत्री का अपने स्‍तर पर शानदार स्‍वागत कार्यक्रम आयोजित किया उसकी चर्चा गाजियाबाद के राजनीतिक गलियारों में शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि जल्‍द ही प्रदेश संगठन में पंकज शर्मा को बडी जिम्‍मेदारी दी जा सकती है।

जानकारी के मुताबिक शाम को केबीनेट मंत्री सर्किट हाउस में भाजपा के पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे तथा उसके बाद जिलाधिकारी रविन्‍द्र कुमार मांदड और पुलिस आयुक्‍त जे रविन्‍द्र गौड से मुलाकात कर जिले की कानून व्‍यवस्‍था और प्रशासनिक काम काज की जानकारी लेंगे।

May be an image of one or more people, dais and hospital

साथ ही खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों एवं सिटी मजिस्ट्रेट के साथ समीक्षा बैठक कर विभागीय कार्यों, जन वितरण प्रणाली तथा जनहित से जुड़े विषयों की प्रगति की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com