latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

सूर्या हत्याकांड के बाद खोड़ा को आतंक मुक्त करने के लिए एक्शन मोड में प्रसाशन और पुलिस

संवाददाता

गाजियाबाद । खोड़ा में सूर्या चौहान की हत्या के बाद पुलिस ने जिस तरह से आरोपी को एनकाउंटर में ढेर किया किया जाना और उसके बाद आरोपी के घर पर बुलडोज़र चलाने की तैयारी देखकर लगता है की गाजियाबाद का प्रसाशन और पुलिस एक्शन मोड में है। प्रसाशन और पुलिस की तैयारियां देखकर लग रहा है कि खोड़ा इलाके को जल्द ही जेहादी सोच के लोगों से मुक्ति मिलने वाली है।

प्रसाशन और पुलिस ने कई तरह के एक्शन शुरू किए है

1. अवैध मदरसों पर कार्रवाई

डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ और पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ ने खोड़ा पहुंचकर तीन अवैध मदरसों को चिह्नित किया। नोटिस जारी होने के बाद इन्हें सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

2. तीन दिवसीय सत्यापन अभियान

सूर्या हत्याकांड के बाद खोड़ा समेत देहात क्षेत्र में तीन दिवसीय सत्यापन अभियान चलाया गया। 17,174 अपराधियों की जांच की जा रही है, जिनमें 600 अपराधी और 14 हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं।

3. ड्रोन और डॉग स्क्वायड की मदद

पुलिस, राजस्व विभाग और डॉग स्क्वायड की टीमों ने मेटल डिटेक्टर से जांच की। ड्रोन सर्वे के जरिए मकानों का भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है।

4. अपराधियों पर विशेष नजर

हत्या, लूट, चोरी, छिनैती, मादक पदार्थ तस्करी और आर्म्स एक्ट से जुड़े अपराधियों को चिह्नित कर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कई पुलिस टीमें अभियान में लगी हैं।

5. संपत्तियों की जांच शुरू

खोड़ा नगर पालिका द्वारा व्यापक सर्वे कराया जा रहा है। सूर्या हत्याकांड के आरोपियों से जुड़ी संपत्तियों की जांच की जा रही है। नियम उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com