latest-newsअपराधएनसीआरदिल्ली

दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में डबल मर्डर, नाबालिग सहित 2 लोगों की चाकू मारकर हत्या, चौथा पुस्ता इलाके में फायरिंग से सनसनी

किशोर की हत्या में उसी के समुदाय के तीन गिरफ्तार, इनमे दो नाबालिग

संवाददाता

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना अंतर्गत आने वाले दो अलग-अलग इलाकों में एक नाबालिग लड़के सहित दो लोगों की चाकू से गोदकर कर हत्या करने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों शवों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर इन हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कार्रवाई तेज कर दी। जांच टीम ने कुछ ही घंटों के भीतर दो किशोरों समेत तीन लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात करीब 10:25 बजे न्यू उस्मानपुर थाने को चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को 17 वर्षीय किशोर जमीन पर पड़ा हुआ मिला, जिसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने अपराध स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित साक्ष्य एकत्र किए। इस संबंध में न्यू उस्मानपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि पीड़ित को चाकू मारा गया था।

न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने हत्या के महज कुछ ही घंटों में चाकू मारने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक की पहचान 21 साल के निक्की के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य लड़के 17 साल के हैं। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने अपराध करने की बात स्वीकार कर ली है। आरोपियों ने बताया कि मृतक के साथ उनका कोई विवाद चल रहा था। पीड़ित और आरोपी, दोनों एक ही समुदाय से हैं। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

 चौथा पुस्ता इलाके में हुई फायरिंग

वहीं, मंगलवार को तड़के भी थाना न्यू उस्मानपुर पुलिस को भगत सिंह कॉलोनी में चाकू मारने की एक घटना की सूचना मिली। पुलिस टीम जब घटनास्थल पर पहुंची को वहां एक मृत व्यक्ति जमीन पर पड़ा हुआ मिला। मृतक की पहचान 26 वर्षीय ललित के रूप में हुई है, जो पास के ही ब्रह्मपुरी इलाके का रहने वाला था। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और संबंधित सबूत जुटाए। थाना न्यू उस्मानपुर में BNS की धारा 103(1) के तहत एक मामला दर्ज किया जा रहा है।

पुलिस को प्रारंभिक जांच के दौरान यह पता चला है कि पीड़ित को चाकू मारा गया था। पुलिस टीम को इस मामले में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। अपराध में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com