latest-newsदेश

कर्नाटक सीएम पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, बोले- ‘आलाकमान ने जो कहा वो किया…’

सिद्धारमैया ने लोकभवन जाकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है.

संवाददाता

बंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को यहां लोक भवन में राज्यपाल के विशेष सचिव को अपना इस्तीफा सौंप दिया. राज्यपाल थावरचंद गहलोत की अनुपस्थिति में विशेष सचिव प्रभु शंकर ने इस्तीफा ग्रहण किया.

गहलोत व्यक्तिगत कारणों से अपने मूल स्थान इंदौर में हैं. जब सिद्धारमैया ने राज्यपाल के विशेष सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा तब उनके साथ उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और अन्य मंत्रिमंडल सहयोगी मौजूद थे. इस्तीफा सौंपने के बाद सिद्धारमैया ने कहा, ‘‘ मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है . चूंकि राज्यपाल थावरचंद गहलोत शहर में नहीं हैं, इसलिए मैंने अपना त्यागपत्र उनके विशेष सचिव को सौंप दिया.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने बार-बार कहा था कि जब भी आलाकमान मुझे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को कहेगा, मैं इस्तीफा दे दूंगा. आलाकमान ने मुझे दो दिन पहले पद छोड़ने का निर्देश दिया था, जिसके अनुसार मैंने आज अपना इस्तीफा सौंप दिया.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि राज्यपाल संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लेंगे. मुझे दो बार कर्नाटक के लोगों की सेवा करने का मौका मिला, मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे को धन्यवाद देता हूं.’’

हालांकि सिद्धारमैया ने मंत्रियों की ब्रेकफास्ट मीटिंग में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की थी. इससे पहले सीएम ने कैबिनेट के सभी मंत्रियों को अपने आवास पर बैठक के लिए नाश्ते पर बुलाया. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिल्ली में हाईकमान के साथ हुई मीटिंग के बारे में मंत्रियों के साथ थोड़ी जानकारी शेयर की.

ताजा जानकारी के मुताबिक सिद्धारमैया अपने घर से बेंगलुरु में लोक भवन के लिए निकल चुके हैं. वह लोक भवन जाकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे. सिद्धारमैया ने मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग के दौरान उन्हें इस बारे में बताया था.

इससे पहले डिप्टी सीएम और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) अध्यक्ष डीके शिवकुमार सिद्धारमैया के आवास ‘कावेरी’ पहुंचे हैं. CM सिद्धारमैया और डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने ब्रेकफास्ट मीटिंग में एक-दूसरे को गले लगाया. उसके बाद डीके शिवकुमार ने सीएम सिद्धारमैया के पैर भी छुए. वहीं इससे पहले शिवकुमार के समर्थक बेंगलुरु में उनके घर पहुंचे और मिठाईयां बांटीं. वहीं, मंत्री एचके पाटिल मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के घर पहुंचे है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com