latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

गाजियाबाद में बकरीद (ईद-उल-अजहा) का त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाया गया

कुछ जगहाें पर दो अलग-अलग शिफ्टों में संपन्न हुई नमाज .....खुले स्थानों पर कुर्बानी राेकने के लिए पुलिस रही अलर्ट

संवाददाता

गाजियाबाद । गाजियाबाद में बकरीद (ईद-उल-अजहा) का त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाया गया।  मस्जिदों में भारी भीड़ के प्रबंधन और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए शहर और देहात क्षेत्रों में दो शिफ्टों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। कई मस्जिदों, जैसे मसूरी और कनावनी क्षेत्र की मस्जिदों में जगह की कमी और भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए नमाज दो अलग-अलग शिफ्टों में संपन्न हुई। सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) ने सख्त निर्देश दिए थे कि सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी और मस्जिदों के अंदर ही इबादत की जाएगी। खुले स्थानों पर कुर्बानी न हो, इसके लिए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रही।

गाजियाबाद के डासना ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में नमाजी ईदगाह पहुंचने लगे, जिससे पूरे क्षेत्र में रौनक और उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने नमाज अदा कर देश-दुनिया में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआ मांगी।

नमाज के दौरान लोगों ने समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता बनाए रखने की अपील भी की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में भी त्योहार को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।

भीषण गर्मी के बीच मौसम अचानक सुहाना हो गया और ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे लोगों को राहत मिली। नमाजियों ने राहत भरे मौसम में शांति के साथ नमाज अदा की।

ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। अधिकारियों ने लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जिसके चलते नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। त्योहार के मौके पर डासना क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा और लोगों ने आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।

गाजियाबाद के कनावनी इलाके में मौजूद नूरी मस्जिद में बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग मस्जिद पहुंचने लगे थे। लोगों ने नमाज अदा कर देश में सुख-शांति, भाईचारे और अमन की दुआ मांगी। त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

भीड़ को देखते हुए मस्जिद में दो पालियों में नमाज अदा कराई गई, जिससे व्यवस्था सुचारु बनी रही और लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में त्योहार को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया।

बकरीद के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मस्जिद और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही थी और हर गतिविधि पर निगरानी की गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है। लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाकर सौहार्द की मिसाल पेश की। पूरे इलाके में दिनभर खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।

नमाज के बाद लोगों ने जरूरतमंदों की मदद भी की और एक-दूसरे के घर जाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com