latest-newsदेश

मध्य प्रदेश बीजेपी के विधायक और पूर्व विधायक से विशेष खबर के प्रधान संपादक की शिष्टाचार भेंट

समूह संपादक विनितकांत ने पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

संवाददाता

नई दिल्ली। इंदौर के बेहद लोकप्रिय बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला उर्फ राकेश शुक्ला और,एमपी के राऊ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रहे जीतू जीरथी की विशेष खबर मीडिया समूह के प्रधान संपादक विनीतकांत पाराशर से एक शिष्टाचार मुलाकात हुई। दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान समूह संपादक विनितकांत ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

शिष्टाचार भेंट के दौरान दिल्ली बीजेपी के युवा नेता मोहित कौशिक ने भी मध्य प्रदेश बीजेपी के नेताओं का अभिनन्दन किया। इस दौरान विनीत कांत पराशर की भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से देश , समाज और राजनीति के ज्वलंत मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ। समूह संपादक ने पीएम मोदी के 11 साल के कार्यकाल पर चर्चा हुई। विधायक गोलू शुक्ला और पूर्व विधायक जीतू जीरथी ने कहा की जिस वक्त पश्चिमी एशिया में युद्ध के कारण दुनिया के ज्यादातर देश आर्थिक मंदी, महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थो की कमी के संकट से जूझ रहे है उस वक्त भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और बीजेपी शासन की नीतियों के चलते जनता दुनिया के देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में हैं।

बता दें की गोलू शुक्ला (राकेश शुक्ला) मध्य प्रदेश के इंदौर-3 विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। उन्होंने 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की और पहली बार विधायक बने विधायक बनने से पहले, वह इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के नगर अध्यक्ष रह चुके हैं।

गोलू शुक्ला का परिवार विगत 42 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी एवं जनसंघ के प्रति समर्पित रहा है। उनका परिवार एक संयुक्त परिवार है। जिसमें लगभग 100 से अधिक सदस्य है। धार्मिक, राजनैतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की प्रेरणा उन्हें परिवार द्वारा विरासत में ही प्राप्त हुई है। गोलू शुक्ला ने विशेष खबर मीडिया समूह के विभिन्न प्लेटफॉर्म की जानकारी ली और इसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

पूर्व विधायक विधायक जीतू जीरथी भी मध्य प्रदेश की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता और पूर्व विधायक विधायक रहे हैं। जीतू जीरथी (वास्तविक नाम: जीतू जिराती) 2008 से 2013 तक मध्य प्रदेश के राऊ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रहे हैं। जीतू जिराती भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्य प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके है। वर्तमान में, वे मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष भी हैं। वह मध्य प्रदेश के आदिवासी और अन्य क्षेत्रों में भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com