latest-newsराज्य

पश्चिम बंगाल: 5 रुपये में मछली-चावल, स्कूल-मंदिरों के पास शराबबंदी; सीएम शुभेंदु का बड़ा एलान

संवाददाता

काेलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कई कल्याणकारी उपायों की घोषणा की, जिनमें रियायती भोजन, महिलाओं के लिए मासिक वित्तीय सहायता और शैक्षणिक व धार्मिक संस्थान के पास शराब की दुकानों पर नए प्रतिबंध शामिल हैं।

एक जनसभा को संबोधित करते हुए अधिकारी ने कहा कि पूरे राज्य में विशेष कैंटीनों में 5 रुपए में मछली चावल का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने यह भी योजना की कि अन्नपूर्णा योजना के फॉर्म 27 मई से जारी किए जाएगे। इस योजना के तहत, पात्र महिलाओं तो वित्तीय सहायता के रूप में प्रति माह 3,000 रुपए मिलेंगे।

मंदिरों-कॉलेजों के पास शराब की दुकानों पर बैन

मुख्यमंत्री ने एलान किया कि स्कूलों, कॉलेजों और मंदिरों के एक किलोमीटर के दायरे में शराब की दुकानों की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में एक नई व्यवस्था लागू की गई है। जहां शासक का शासन नहीं, बल्कि कानून का शासन चलता है।

सीएम शुभेंदु ने कहा कि हमने पहले दुर्गापुर में एक बैठक की थी, जिसमें बांकुरा, पूर्वी बर्दमान और पश्चिमी बर्दवान शामिल थे। आज हमने नादिया, उत्तर 24 परगना और हुगली पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक बैठक की। मालदा में भी ऐसी ही बैठकें होंगी, जिनमें मुर्शिदाबाद, उत्तर दिजानपुर और दक्षिण दिनाजपुर शामिल होंगे।

सीएम शुभेंदु ने बताय जनसंपर्क का उद्देश्य

उन्होंने कहा कि एक नई एक नई व्यवस्था लागू की गई है, जहां शासक का शासन नहीं, बल्कि कानून का शासन चलता है। दुनिया के सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी, जो राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर विश्वास रखती है, लोगों के आशीर्वाद से सत्ता में आई है। नए लोग विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बने हैं।

हमारा दृष्टिकोण क्या है? हर राज्य का शासन कैसे चलाना चाहते हैं? हमारा घोषणापत्र क्या है? ये विचार सबसे पहले प्रशासन के हर स्तर तक पहुंचने चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ हम ये जनसंपर्क दौरे और बैठकें कर रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com