latest-newsएनसीआरदिल्ली

महंगाई का एक और बड़ा झटका, आज से सीएनजी के दामों में 2 रुपये बढ़ोतरी

तीसरी बार है जब सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी हुई है, ऑटो चालकों ने कहा कि महंगाई का झटका सता रहा है.

संवाददाता

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सीएनजी के दाम फिर से बढ़ गए हैं. सीएनजी की कीमतों में दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी के बाद, दिल्ली में अब सीएनजी का नया रेट ₹83.09 प्रति किलोग्राम हो गया है. यह बढ़ोतरी सुबह 6 बजे से लागू हो चुकी है.

बीते कुछ दिनों में लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता और कमर्शियल वाहन चालकों की जेब पर भारी बोझ डाल दिया. वहीं हम आपको बता दे बीते सोमवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा किया गया था और यह तीसरी बार है जब सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी हो रही है. जहां लगातार डीजल पेट्रोल और सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी के कारण आम जनता के जेब पर बोझ बढ़ता जा रहा है.

महंगाई का एक और झटका, CNG 2 रुपये महंगी

राजधानी दिल्ली में महंगाई का मार दिल्ली के लोगों पर चौतरफा पड़ रही है, जहां लगातार डीजल पेट्रोल और सीएनजी के दामों ने लोगों के घर का बजट बिगाड़ दिया है तो वहीं ट्रांसपोर्टिंग चार्ज बढ़ने की वजह से अब खाने-पीने की सामग्री भी महंगी होती जा रही है. ईटीवी भारत की टीम जब ओखला औद्योगिक क्षेत्र स्थित सीएनजी पंप पर पहुंची तो सीएनजी लेने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी हुई दिखी.

वहीं इस दौरान जब ऑटो चालकों से बात की गई तो ऑटो चालक बृजेश प्रजापति ने बताया कि कि अगर इसी तरह से डीजल पेट्रोल और सीएनजी के दाम बढ़ते रहे तो लोगों का धंधा चौपट हो जाएगा हम ऑटो चालक सीएनजी भरवाते हैं और यह तीसरी बार है जब सीएनजी के दाम में इजाफा हुआ है लगातार सीएनजी के दाम बढ़ रहे हैं लेकिन हम लोगों का किराया नहीं बढ़ रहा है अगर हम किराया थोड़ा भी ज्यादा मांगते हैं तो कस्टमर नहीं बैठते हैं तो यह अतिरिक्त बोझ आम जनता पर बढ़ता जा रहा है. घर का बजट बिगड़ गया है समझ नहीं आ रहा क्या करें. अगर इसी तरह रहा तो हम सरकार का कोई सपोर्ट नहीं करेंगे जब सरकार हमारे बारे में नहीं सोचेगी तो हम सरकार के बारे में क्यों सोचें.

वहीं नाजीर बता रहे हैं कि लगातार सीएनजी के दाम बढ़ने से हम लोगों पर संकट छा गया है दिन भर में 400 से 500 रुपये कमाते हैं लगातार हम लोगों की आमदनी गिर रही है क्योंकि सीएनजी के दाम में इजाफा हो रहा है जिसकी वजह से किराया नहीं बढ़ रहा लेकिन महंगाई बढ़ती जा रही है अब घर चलाना भी मुश्किल हो रहा है इस महंगाई में जब कमाई ही नहीं होगी तो घर के खर्च कैसे पूरे होंगे.

वहीं राकेश कुमार बताते हैं कि सीएनजी के दाम बढ़ने से बहुत दिक्कत हो रही है, कमाई तो बढ़ नहीं रही खर्च बढ़ता जा रहा है और पता नहीं कितना बढ़ेगा. जिस तरह से सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हो रही है अगर कमाई में भी बढ़ोतरी होती तो कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन सिर्फ महंगाई बढ़ रही है किराया वही है जिसकी वजह से हम लोगों को बहुत दिक्कत हो रही है.

सवारी किराया देती नहीं, सीएनजी महंगी हो रही-ऑटो चालक

वही द्वारिका सिंह बता रहे हैं कि सवारी हमें ₹10 किराया देती है लेकिन यहां सीएनजी के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है अगर हम किराया बढ़ाकर बताते हैं तो कोई भी ग्राहक हमारी गाड़ी में नहीं बैठेगा, अब आप ही बताइए सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी हो रही है और हम अगर किराया न बढ़ाएं तो क्या करें कुछ समझ नहीं आ रहा.

घर का खर्चा कैसे चलाएं- ऑटो चालक

वहीं प्रदीप कुमार बताते हैं कि हम क्या बताएं कुछ समझ नहीं आ रहा है सरकार क्या चाहती है सरकार लगातार सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी कर रही है अब सीएनजी बढ़कर 83 रुपया 9 पैसा हो चुका है पता नहीं और कितना बढ़ेगा कुछ समझ नहीं आ रहा है कि घर का खर्चा कैसे चलाएं दिनभर हम लोग सीएनजी ही भराते रहें तो फिर कमाएंगे क्या. सरकार को सोचना होगा आम जनता पर लगातार बोझ बढ़ रहा है.

बता दें कि अब तक सस्ते और किफायती ईंधन के तौर पर पहचानी जाने वाली सीएनजी (CNG) भी लगातार महंगी होती जा रही है. मंगलवार, 26 मई को गैस वितरण कंपनियों की तरफ से उपभोक्ताओं को एक और बड़ा झटका लगा है. दिल्ली में सीएनजी के दाम में सीधे 2 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा कर दिया गया है. इस ताजा बढ़ोतरी के बाद अब राजधानी में सीएनजी की नई कीमत 83.09 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है. यह कोई मामूली वृद्धि नहीं है, क्योंकि महज 12 दिनों के भीतर यह चौथी बार है जब उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा बोझ डाला गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com