
संवाददाता
गाजियाबाद। गुरुवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा 258 के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बी डी शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित बी पी शर्मा और राष्ट्रीय महामंत्री शिव मोहन भारद्वाज महासभा के जिला कार्यालय गाजियाबाद पर उपस्थित हुए। जिला अध्यक्ष बुद्ध प्रकाश शर्मा ने उनका स्वागत किया l इस अवसर पर मेरठ से पधारे सभा के उपाध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा को अंग वस्त्र पहनकर जिला अध्यक्ष ने स्वागत किया।प्रदेश अध्यक्ष पंडित त्रिभुवन शर्मा की सहमति से आज बुलंदशहर के अध्यक्ष का मनोनयन किया गया l राष्ट्रीय अध्यक्ष बी डी शर्मा व उपाध्यक्ष डा वेद प्रकाश शर्मा ने अनुराग शर्मा को बुलंदशहर का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया l जिला अध्यक्ष बुद्धप्रकाश शर्मा ने उन्हें भगवान परशुराम जी का चित्र देकर सम्मानित किया l पंडित अनुराग शर्मा ने आश्वासन दिया की शीघ्र ही बुलंदशहर में एक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।



