latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

किसान संवाद कार्यक्रम में हुआ केसी त्यागी का स्वागत

संवाददाता

गाजियाबाद । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मभूमि नूरपुर में किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसान संवाद कार्यक्रम एवं पूर्व सांसद केसी त्यागी के स्वागत समारोह में भारी संख्या में रालोद कार्यकर्ता शामिल हुए। केसी त्यागी तथा रालोद नेताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा स्वतंत्रता सेनानी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट अजयवीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में किसानों के मुद्दों, उनकी समस्याओं एवं समाधान पर व्यापक चर्चा की गई मुख्य अतिथि केसी त्यागी ने चौधरी चरण सिंह के जीवन से संबंधित कई वृतांत सुनाए। गरीब, मजदूर और किसानों के लिए चौधरी साहब द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। एक बार चौधरी चरण सिंह के बारे में बताते हुए केसी त्यागी भावुक भी हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष श्री रविंदर प्रधान ने की।

राष्ट्रीय लोकदल के सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह बिड्डी ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह को मजबूती देने के लिय सभी वर्गों को साथ लेकर चलना होगा। गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी ने कहा कि केसी त्यागी एक अनुभवी नेता हैं। उन्होंने चौधरी चरण सिंह के साथ काम किया है। अब इनके अनुभवों का रालोद को लाभ मिलेगा। पूर्व जिला अध्यक्ष नानक चंद शर्मा ने कहा केसी त्यागी के आने से रालोद को बल मिलेगा। पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कुमार भरना ने कहा हमारे नेता चौधरी जयंत सिंह अपने मंत्रालय के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित करके रोजगार देने का काम कर रहे है। जितेंद्र सिंह कुक्कु जी ने कहा राष्ट्रीय लोकदल धीरे धीरे मजबूती और बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में हरेंद्र त्यागी, नितिन त्यागी, नागेंद्र त्यागी, राजीव त्यागी, जय भगवान त्यागी, विनीत त्यागी, विपिन त्यागी, कुलदीप त्यागी, मोहित त्यागी, विपिन त्यागी, दानिश कुरेशी़, आरिफ त्यागी, चौधरी कृपाल सिंह, चौधरी निरंकार सिंह, राशिद , वीरेंद्र सिंह, मनान भाई ,श्याम सिंह चौधरी, शांतनु त्यागी, विनीत त्यागी, संजीव त्यागी, विनय त्यागी, नितिन त्यागी, अभिषेक त्यागी, बिजेंद्र नेता, बिजेंद्र दीवान, चौधरी योगेश, मनीष चौधरी, जावेद प्रधान, यशपाल सिंह, रमेश चौधरी, राजीव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com