latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

विकास भवन सभागर में मिल रही हैं आर्गेनिक सब्जी और गन्ने का जूस

संवाददाता

गाजियाबाद । विकास भवन आने वाले फरियादियों व वहां कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों के लिए अब परिवार में सब्जी और गन्ने का जूस उपलब्ध है। यह सामान विकास भवन में बनाए गए स्वयं सहायता समूह के शॉपिंग मॉल में उपलब्ध हैं। जहां लोगों को आर्गेनिक सब्जियां और गन्ने का जूस उपलब्ध है।

अभी तक इस शॉपिंग मॉल में समूहों द्वारा तैयार मसाले, ज्वैलरी, कपड़े, जूट के बैग, खिलौने आदि ही बेचे जा रहे थे। लेकिन अब यहां खेतों से सीधे विकास भवन में सब्जियों को लाया जा रहा है। सब्जी बेच रहे सुराना निवासी योगेन्द्र बताया कि यह सब्जियां पूरी तरह से केमिकल फ्री हैं। इन सब्जियों को आर्गेनिक खेती कर उगाया जा रहा है। अभी उतनी ही सब्जी लाई जा रही है, जितनी खपत है। इसके अलावा गन्ने के जूस की भी डिमांड बढती जा रही है। हालांकि अभी इसका प्रचार कम होने के कारण लोग कम पहुंच रहे हैं, लेकिन हर दिन खरीददारी करने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यहां पर तोराई, टिंडे, भिंडी, टमाटर, खीरा, करेले, आलू, प्याज, फली, घीया आदि सब्जियां बाजार रेट पर उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं गन्ने के जूस की मशीन भी ऑटोमैटिक हैं, जिसकी वजह से गदंगी दिखाई नहीं देती और लोगों को ताजा गन्ने का जूस उपलब्ध हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com