latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता मनोज चौधरी के सास की बालकनी में लटकी मिली लाश

संवाददाता

गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एनएच-24 स्थित गोल्फलिंक की आशियाना ली रेजीडेंसी सोसाइटी में सोमवार की सुबह एक वृद्ध महिला की बालकनी की रेलिंग में संदिग्ध हालत में लाश लटकी हुई मिली है. सुबह-सुबह जब सोसाइटी के लोग टहलने निकले तो उन्होंने देखा कि एक टावर के हाईराइज फ्लोर की बालकनी में महिला का शव रेलिंग से लटका हुआ है. बताते चले कि मृतक महिला समाजवादी पार्टी के नेता मनोज चौधरी की सास हैं. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर गाजियाबाद पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जब यह खबर सोसाइटी में फैली, तो रह रह्र लोगों में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई. मृतक महिला का नाम सत्यवती बताया जा रहा है और वह अपने बेटे नीरज के साथ इस सोसाइटी में रहती थी. मृतका के बेटे नीरज की पत्नी की मौत भी पिछले साल संदिग्ध परिस्थितियों में रजापुर इलाके में हुई थी. सास की मौत के बाद सपा नेता मनोज चौधरी ने बताया कि उन्होंने गोल्फलिंक की आशियाना ली रेजीडेंसी सोसाइटी में अपनी सास को अपने पास ही फ्लैट दिलवा दिया था. तभी से सत्यवती और उनका बेटा नीरज साथ में रह रहे थे. इस पूरी घटना पर ज्यादा बोलने से मनोज चौधरी ने मना कर दिया और कहा कि अभी वह इससे अधिक बोलने की हालत में नहीं हैं.

मनोज चौधरी अखिलेश यादव के करीबी बताए जाते है और वह बागपत में काफी एक्टिव हैं. इतना ही नहीं उनकी पहचान समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं में होती है. पिछले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उन्हें बागपत से टिकट दी थी और चुनावी मैदान में उतारा था, हालांकि आखिरी समय पर उनका टिकट काट दिया गया था और साहिबाबाद विधानसभा सीट से पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा को दे दिया गया था. वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com