latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा महानगर ने आयोजित की संगाेष्ठी

संवाददाता

गाजियाबाद । रविवार को भगवान महर्षि वाल्मीकि पार्क में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की लेकर एक संगाेष्ठी आयोजित की गई । अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा महानगर गाजियाबाद के नेतृत्व में संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व पार्षद राकेश त्यागी, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री पंकज भारद्वाज, उपाध्यक्ष राजन आर्य वाल्मीकि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा गाजियाबाद महानगर के द्वारा श्री शक्ति जीनवाल के द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में भगवान परशुराम के चित्र पर माला अर्पण किया गया । अपने संबोधन में राकेश त्यागी ने कहा कि भगवान परशुराम सनातन की बड़ी पहचान है । भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में उनके अवतरण हुआ था । उन्होंने पृथ्वी से बुरे लोगों को हटाने में अपनी बहुत महत्वपूर्ण का भूमिका निभाई । आज उनकी जन्म जयंती है सभी को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप चौहान वाल्मीकि ने कहा कि सनातन की पहचान के रूप में सबसे बड़ा वर्ग वाल्मीकि समाज है । जो सभी धर्म का सम्मान करता है क्योंकि वाल्मीकि समाज का मानना है कि पृथ्वी पर भगवान वाल्मीकि की रामायण की रचना के बाद सनातन की परंपराएं शुरू की गई उन्हें परंपराओं में भगवान महर्षि वाल्मीकि जी भगवान श्री परशुराम जी, भगवान महर्षि कश्यप जी भगवान श्री दीधित जी अन्य अन्य ईश्वर के अवतार हैं । वाल्मीकि समाज का मानना है कि जब तक धरती है सनातन की रक्षा करना यह समाज अपना धर्म समझता है।

इस अवसर पर भाजपा के नीरज वाल्मीकि, शनि वाल्मीकि , अमित राष्ट्रवादी, अमित तथा श्रीमती सीमा वाल्मीकि, मीना गांधी , विनीता पाल , जॉनी वाल्मीकि , प्रवेश शर्मा , अमित वाल्मीकि आदि मातृशक्ति इस अवसर पर उपस्थित रही और उन्होंने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com