
संवाददाता
गाज़ियाबाद। खोड़ा में बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण और पाइपलाइन विस्तार कार्य का शिलान्यास किया। उदघाटन के अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप पूर्व नगरपालिका चेयरमेन रीना भाटी भी मौजूद थी।
प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण करने के बाद उन्होंने कहा कि यहां पर खून की हर तरह की जांच शुरू हो गई है। महिला प्रसव की व्यवस्था भी है बहुत जल्द हड्डी रोग विशेषज्ञ और सर्जन की नियुक्ति होने वाली है। कैंसर की जांच भी यहां होगी। गंभीर रोगों का उपचार और जांच अस्पताल में किया जाएगा।


वार्ड तीन में पाइपलाइन विस्तार कार्य के शिलान्यास के मौके पर उन्होंने कहा की खोड़ा के 34 वार्ड में पाइपलाइन के द्वारा हर घर नल में पानी जाएगा। दो चरणों में काम होगा।
पूरे खोड़ा में पानी दिया जाएगा। खोड़ा में कुछ पानी माफिया हैं जो पानी बाहर बेचते हैं। इन्हाेंने खोड़ा की जमीन के पानी को रसातल में नीचे पहुंचा दिया है।


पानी माफिया नहीं चाहते थे कि यहां पाइपलाइन की व्यवस्था हो। बहुत तरह के व्यवधान डाले गए। मैं पानी माफिया को चेतावनी देना चाहता हूं कि आज यह शिलान्यास है इसका उद्घाटन तो उसे दिन होगा जिस दिन हर घर में नल से पानी निकलेगा। यह काम बहुत जल्द होगा।
जिस दिन यह काम पूरा होगा हो जाएगा मैं चेतावनी देता हूं कि जितने भी पानी माफिया हैं वह अपना इंतजाम कर लें। मैं खोड़ा का पानी खोड़ा के बाहर नहीं बिकने दूंगा। खोड़ा के बाहर जाने नहीं दूंगा चाहे हर नाके पर मुझे खुद बैठना हो सुरक्षा के लिए।



