latest-newsएनसीआरनोएडा

नोएडा में फर्जी नेताओं पर सख्ती, 16 हजार से ज्यादा चालान; लाल-नीली बत्ती और झंडे लगाने वालों की खैर नहीं

संवाददाता

नोएडा। गाड़ियों पर लाल व नीली बत्ती लगाकर खुद को नेताजी के माफिक समझ फर्राटा भरने वाले हों या प्रतीक चिन्ह, नाम पट्टिका व नियम विरूद्ध झंडा लगाकर चलने वाले हों। दिखावे के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक गौतमबुद्ध नगर यातायात पुलिस की रडार पर हैं। यातायात पुलिस भारी भरकम चालान काटकर वाहन मालिकों को सबक भी सिखा रही है। जिले में यातायात पुलिस हर माह औसतन 1339 चालान काट रही है। बीते साल इस तरह के 16078 से ज्यादा चालान काटे गए।

13380 वाहन चालकों को सबक सिखाया

नोएडा में लोग वाहनों पर प्रतीक चिन्ह के अलावा जातिसूचक शब्द व नियम विरूद्ध झंडा लगाकर फर्राटा भरते हैं। यहां तक की लोग खुद को प्रभावशाली दिखाने के लिए वाहनों पर लाल-नीली बत्ती भी लगा लेते हैं। कोई शौक में तो कोई दिखावे में करता है। यह सब करना यातायात नियमों के विपरीत है।

यातायात पुलिस ने एक जनवरी से 31 दिसंबर 2025 तक बत्ती लगाकर चलने वालों के 2600 से ज्यादा, जबकि पार्टी झंडा, प्रतीक चिन्ह व नाम पट्टिका आदि लगाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले 13380 वाहन चालकों को सबक सिखाया।

चार माह में इस तरह के करीब 11 हजार चालान

यातायात पुलिस ने सितंबर से दिसंबर तक चार माह का विशेष अभियान चलाया। बत्ती लगाकर या पार्टी झंडा, प्रतीक चिन्ह व नाम पट्टिका आदि लगाकर चलने वाले वाहनों की विशेष निगरानी की। इनके खिलाफ सख्ती से पेश आते हुए कार्रवाई की। इसका नतीजा है कि चार माह में इस तरह के करीब 11 हजार चालान किए गए।

पिछले साल हुई कार्रवाई

माह बत्ती झंडा व प्रतीक चिन्ह
जनवरी 13 12
फरवरी 7 19
मार्च 14 21
अप्रैल 10 17
मई 19 24
जून 17 22
जुलाई 14 11
अगस्त 10 8
सितंबर 647 2310
अक्टूबर 631 2567
नवंबर  754 4260
दिसंबर  562 4109
योग   2698  13380

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com