latest-newsएनसीआरदिल्ली

जिस i20 कार में हुआ ब्लास्ट, उसका 11 घंटे का पूरा रूट मैप आया सामने

संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली में लाल किले के पास कार ब्लास्ट की जांच में पुलिस को उस हुंडई i20 कार का रूट मैप मिल गया है, जिसमें धमाका हुआ था. जांच में सामने आया है कि ये कार फरीदाबाद से लाल किले की तरफ करीब 11 घंटे पहले निकली थी और रास्ते में कई जगहों से गुजरी थी. सीसीटीवी की जांच के मुताबिक, सोमवार सुबह साढ़े 7 बजे कार फरीदाबाद के एशियन अस्पताल के बाहर सबसे पहले दिखाई दी.

इसके बाद सुबह 8:13 बजे ये कार बदरपुर टोल पार कर दिल्ली में दाखिल हुई. सुबह 8:20 बजे, कार ओखला इंडस्ट्रियल एरिया के पास एक पेट्रोल पंप के करीब देखी गई. दोपहर 3:19 बजे कार लाल किला परिसर के पास बनी पार्किंग में दाखिल हुई. वहां करीब तीन घंटे तक पार्क रही. शाम 6:22 बजे कार पार्किंग से बाहर निकली और लाल किले की तरफ बढ़ी. सिर्फ 24 मिनट बाद यानी शाम 6:52 बजे, चलते-चलते कार में जोरदार धमाका हुआ.

जिस कार में ब्लास्ट हुआ उसका नंबर HR 26 CE 7674 है. वह 29 अक्टूबर को खरीदी गई थी. उस समय इस कार का प्रदूषण कराया गया था और उस वक्त कार के साथ तीन लोग मौजूद थे.

आई 20 कार फरीदाबाद के रॉयल कार जॉन से बेची गई थी. यह कार पुलवामा के रहने वाले तारीक ने खरीदी थी. तारीक को फिलहाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और दिल्ली ब्लास्ट का कनेक्शन फरीदाबाद से जुड़ता नजर आ रहा है.

ब्लास्ट में डॉक्टर उमर मोहम्मद के रोल को लेकर दिल्ली पुलिस जम्मू-कश्मीर पुलिस के संपर्क में है. बता दें कि कल फरीदाबाद में बड़ी मात्रा में जैश से जुड़े मॉड्यूल से अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ था और जिस i 20 कार में ब्लास्ट हुआ वो भी दिल्ली में उसी तरफ़

बदरपुर बॉर्डर से एंट्री करते दिखी थी. इसीलिए शक है कि कार में मॉड्यूल फरार संदिग्ध डॉक्टर उमर ही सवार था.
पुलिस को शक है कि फरीदाबाद से 20 टाइमर मिले थे. आखिर क्यों आई20 कार को करीब साढ़े तीन घंटे पार्किंग में रखा गया. पुलिस जांच कर रही है कि क्या ब्लास्ट में टाइमर का इस्तेमाल हुआ था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com