latest-newsदेश

फरीदाबाद में छापामारी से डर गया था आतंकी डॉ. उमर !

दिल्ली ब्लास्ट में एक और खुलासा: शायद हड़बड़ी में किया था धमाका

संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट को लेकर एक और नया खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि फरीदाबाद में हुई कार्रवाई के बाद संदिग्ध डॉक्टर उमर मोहम्मद डर गया था। इसी हड़बड़ी में उसे दिल्ली में धमाके को अंजाम दे डाला। जांच एजेंसियों के मुताबिक, कार में आईईडी लगाया गया था। यह आत्मघाती हमला था। जांच में यह बात भी सामने आई है कि ब्लास्ट के तार फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़े हैं।

वहीं, घटनास्थल से कार में मिले शव का दिल्ली पुलिस डीएनए टेस्ट करवाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कार में सवार शख्स डॉक्टर उमर मोहम्मद ही था या कोई और था। खुफिया एजेंसियों को शक है कार में उमर ही था। इसके सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं।

फरीदाबाद से भारी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट के बरामद होने के बाद एजेंसियां डॉक्टर उमर मोहम्मद की तलाश में जुटीं थीं। जांच में सामने आया है कि कार को चला रहे व्यक्ति का फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से भी संबंध था। सूत्रों के अनुसार, पुलवामा निवासी और डॉक्टर उमर मोहम्मद कथित तौर पर उस हुंडई i20 कार को चला रहा था जिसका इस्तेमाल लाल किला मेट्रो स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र के पास हुए विस्फोट में किया गया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि लाल किले के पास हुए विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट, ईंधन तेल और डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया होगा।

एक पुलिस सूत्र ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि दिल्ली विस्फोट और फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल के बीच एक संभावित संबंध है, जहां 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया गया था। पुलिस ने कहा कि जिस कार में विस्फोट हुआ, उसके सीसीटीवी फुटेज में एक “मास्क पहने व्यक्ति” कार चलाते हुए दिखाई दे रहा है।

सोमवार शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर एक धीमी गति से चलती कार में हुए एक विस्फोट के बाद दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। इस विस्फोट में दस लोगों की मौत हो गई, 24 लोग घायल हो गए और कई वाहन जलकर खाक हो गए।

दिल्ली में हुए विस्फोट से कुछ घंटे पहले, सोमवार को एक “सफेदपोश” आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन डॉक्टरों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया और 2,900 किलोग्राम विस्फोटक ज़ब्त किया गया।

फरीदाबाद में बरामद 2,900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री में अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम नाइट्रेट और सल्फर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इसमें से 360 किलोग्राम ज्वलनशील पदार्थ, जिसके अमोनियम नाइट्रेट होने का संदेह है, और कुछ हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया।

Delhi Car Blast Linked To Faridabad Module: Terrorist Dr Umar Triggered Explosion in Panic After Raid

पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि उमर मोहम्मद फरीदाबाद मॉड्यूल का एक और डॉक्टर था। पेशे से डॉक्टर उमर मोहम्मद कथित तौर पर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा था।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा निवासी कार मालिक तारिक को गिरफ्तार किया गया है। तारिक ने ही उमर मोहम्मद को धमाके में इस्तेमाल हुंडई i20 कार दी थी। आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा रहे अपने साथी डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद उमर मोहम्मद ने कथित तौर पर इस डर से इस आतंकी हमले को अंजाम दिया कि वह भी पकड़ा जा सकता है। विस्फोट के बाद, राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सभी सीमा चौकियों पर वाहनों की जांच भी तेज कर दी गई है।
एक पुलिस सूत्र ने बताया जिस हुंडई i20 कार में धमाका हुआ था, उसे चला रहे संदिग्ध के बारे में और जानकारी हासिल करने के लिए लाल किले और आसपास के रास्तों से सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं। सूत्रों ने बताया कि यह भी पता चला है कि विस्फोट से पहले गाड़ी तीन घंटे तक पास की एक पार्किंग में खड़ी थी। विभिन्न पार्किंग स्थलों की फुटेज पर भी नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली है और विशेष प्रकोष्ठ, फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) और स्थानीय पुलिस की कई टीमें विस्फोट की परिस्थितियों की जांच कर रही हैं। सूत्र ने बताया कि वे यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या यह “आत्मघाती बम विस्फोट” या कोई बड़ी आतंकी साजिश का मामला हो सकता है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया कि विस्फोट शाम करीब 6.52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चल रही हुंडई i20 कार में हुआ। उन्होंने कहा कि “वाहन में यात्री सवार थे। आस-पास के अन्य वाहन भी धमाके में क्षतिग्रस्त हुए  हैं। दिल्ली पुलिस, एफएसएल, एनआईए और एनएसजी की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा ले रही हैं।”
Delhi Car Blast Linked To Faridabad Module: Terrorist Dr Umar Triggered Explosion in Panic After Raid
अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इससे कई वाहन जलकर राख हो गए और आस-पास की कारों, इमारतों और मेट्रो स्टेशन के शीशे टूट गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, दस दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और शाम 7.29 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
Delhi Car Blast Linked To Faridabad Module: Terrorist Dr Umar Triggered Explosion in Panic After Raid
एक अन्य सूत्र ने कहा कि सभी वरिष्ठ अधिकारी इस विस्फोट का संबंध फरीदाबाद के आतंकी नेटवर्क से भी देख रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों द्वारा साझा किए गए वीडियो में विस्फोट की भयावहता दिखाई दे रही है, इसमें क्षत-विक्षत शव, क्षतिग्रस्त वाहन और विस्फोट स्थल के पास बिखरा मलबा दिखाई दे रहा है।
Delhi Car Blast Linked To Faridabad Module: Terrorist Dr Umar Triggered Explosion in Panic After Raid
पुलिस ने बताया कि दस लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत 24 अन्य घायल हो गए, जिन्हें एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया। घायलों में 12 दिल्ली के निवासी हैं और आठ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों के हैं।
Delhi Car Blast Linked To Faridabad Module: Terrorist Dr Umar Triggered Explosion in Panic After Raid
मृतकों में उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी अशोक कुमार (34) और दिल्ली निवासी अमर कटारिया (35) शामिल हैं, जबकि अन्य अज्ञात हैं और उनकी उम्र 28 से 58 वर्ष के बीच है। अधिकारियों ने बताया कि कार के क्षतिग्रस्त अवशेषों से एक क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com