
संवाददाता
गाजियाबाद। बार के वार्षिक चुनाव को लेकर मंगलवार काे भी नामांकन किए गए। अध्यक्ष पद के लिए मुनीष कुमार त्यागी, राकेश त्यागी निवाड़ी, नरेश चौधरी, सचिव पद के लिए स्नेह त्यागी, वरूण त्यागी बयाना, हरेन्द्र गौतम, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए विनय पवार व मोनू सेठी, कोषाध्यक्ष के लिए नरेश कुमार वर्मा, संजय कश्यप, खुशनुमा परवीन, सहसचिव प्रशासन के लिए सुनील कुमार, जितेन्द्र कुमार, रीचा, सह सचिव पुस्तकालय के लिए राजेन्द्र कुमार गौतम, अमित पाल ने नामांकन किए।
इस बीच सागिर अली नाम के अधिवक्ता भी नामांकन के लिए पहुंचे थे। मगर तकनीकि खामी के चलते उनका पर्चा नहीं लिया गया। इसको लेकर विवाद की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई।

इससे पहले बार चुनाव में अपनी किस्मत अजमा रहे दावेदारों ने साेमवार काे नामाकंन पत्र दाखिल किया। नामाकंन से पहले सभी दावेदारों ने अपने समर्थको के साथ अपने चैबर पर सभा की सभा के दौरान कचहरी परिसर में नारे लगाते हुए बार सभागार में पहुंचकर अपना नामाकंन पत्र दाखिल किया दोपहर एक बजेे तक दो अध्यक्ष पद पर ब्रहादेव त्यागी, अतुल्य कुमार शर्मा, सचिव पद के लिए शशीकान्त भाटी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अतुल कुमार त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, अमित अड़ाना व ज्ञानेन्द्र शर्मा ने कार्यकारिणी सदस्य के लिए अपना नामाकंल पत्र दाखिल किया। चुनाव अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि दोपहर एक बजे तक आधा दर्जन के करीब नामाकंन पत्र दाखिल हुए है। नामाकंन के दौरान एल्डर कमेटी के चैयरमेन देशराज सिंह नागर, शबनम खान,सुभाष चन्द सक्सेना, मौजूद रहे।
ढोल बजाकर किया नामाकंन
बार चुनाव में नामाकंन करने पहुंचे सभी प्रत्याशी में जोश देखने को मिला सभी प्रत्याशी अपने समर्थको के साथ ढा़ेल बजाकर बार सभागार में नामाकंन करने पहुंचे और नामाकंन के बाद सभी प्रत्याशी ने अपना चुनावी प्रचार तेज कर दिया गया है। सभी प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर गुणा भाग करने में जुट गए है।
नामाकंन के दौरान एसीपी ने संभाला मोर्चा
कचहरी परिसर में नामाकंन के दौरान कविनगर एसीपी सूर्यबली थाना प्रभारी अनुराग शर्मा ने पूरी तरह से मोर्चा संभाला हुआ था। चुनाव के दौरान होने वाली हर गतवीधि पर नजर बनाए हुए है। एसीपी सूर्यबली ने बताया की हर साल बार एसो में वकीलो का चुनाव कराया जाता है इसी को लेकर कचहरी परिसर में चुनाव शांति पूर्वक हो सके इसी को लेकर बार में थाना प्रभारी के साथ मौजूद है।



