latest-newsएनसीआरदिल्ली

PWD मंत्री का विश्वास नगर दौरा, सड़क पर मलवे की शिकायत पर अधिकारियों की लगाई क्लास

विशेष संवाददाता

नई दिल्ली।  दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा का क्षेत्र में ताबड़तोड़ दौरा जारी है. शुक्रवार को उन्होंने यमुना पार इलाके के विश्वास नगर विधानसभा का दौरा किया.दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने शुक्रवार सुबह 11:00 बजे विश्वास नगर विधानसभा का दौरा किया. इस मौके पर स्थानीय विधायक ओम प्रकाश शर्मा, प्रीत विहार वार्ड पार्षद रमेश कुमार गर्ग, आनंद विहार वार्ड पार्षद मोनिका पंत और क्षेत्र के भाजपा नेता के साथ ही पीडब्ल्यूडी और दिल्ली नगर निगम के अधिकारी और प्रीत विहार सब डिवीजन के तेजतर्रार एसडीएम संदीप यादव भी मौजूद थे.

प्रीत विहार और आनंद विहार का दौरा

इस दौरान उन्होंने आईपी एक्सटेंशन प्रीत विहार और आनंद विहार इलाके की सड़कों का निरीक्षण किया. इस मौके पर क्षेत्र के लोगों ने उनका फूल माला से स्वागत किया और अपनी समस्याओं को भी रखा. स्थानीय लोगों ने प्रवेश साहिब सिंह को अवगत कराया की क्षेत्र की सड़कों पर मलबे का अंबार लगा रहता है. जिससे न केवल यातायात प्रभावित होता है बल्कि हादसे भी होते हैं. शिकायत के बावजूद इसके रोकथाम के लिए कोई उपाय नहीं किया जा रहा है. लोगों ने सफाई व्यवस्था की समस्या से भी पीडब्ल्यूडी मंत्री को अवगत कराया.

शाहदरा ड्रेन का भी किया निरीक्षण

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने विश्वास नगर विधानसभा से होकर गुजरने वाली शाहदरा ड्रेन का भी निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय विधायक ओमप्रकाश शर्मा के साथ मिलकर दौरा किया. इस विधानसभा क्षेत्र में बहुत सारी समस्याएं देखने को मिली है. पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर मलवा है. साफ सफाई की कमी है. इन सभी कामों को ठीक किया जाएगा. अधिकारियों को बता दिया गया है कि अगर कोई एक्शन नहीं लिया गया तो उनके ऊपर भी कार्रवाई होगी.

मलवा सड़क पर फेंकने पर सख्त कार्रवाई का निर्देश

मंत्री ने बताया कि पुलिस को भी हिदायत दी गई है कि अगर कोई मलवा सड़क पर फेंकता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. इस मौके पर मौजूद ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने उनके विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया है. उन्होंने कई समस्याओं को उनके समक्ष रखा. प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने आश्वासन दिया है कि सभी समस्याओं का जल्द समाधान होगा इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com