latest-newsउत्तर प्रदेश

क्या कांग्रेस और बसपा के बीच गठबंधन की संभावना है, इमरान मसूद बोले- यह फैसला मायावती जी का होगा

संवाददाता

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर फंसे पेंच के बीच कांग्रेस नया रास्ता खोल सकती है। लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने इसका संकेत दिया है।

लखनऊ में कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च से पहले इमरान मसूद ने बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बसपा के साथ गठबंधन पर मायावती जी को फैसला करना होगा। वह उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रही हैं और बड़े कद की नेता हैं।

इमरान मसूद से मीडिया ने कांग्रेस और बसपा के बीच गठबंधन को फैसला मायावती को करना है कि वह गठबंधन करना चाहती हैं या नहीं। उन्होंने सवाल किया कि क्या मायावती को छोटा नेता समझते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तब तब कांग्रेस सौ से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ी थी।

यूपी चुनावों के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ गठबंधन की संभावना पर कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद ने मीडिया से कहा कि क्या आप उन्हें कोई छोटी नेता मानते हैं। गठबंधन तो मायावती जी का फैसला है, हमारा नहीं।

सपा के साथ गठबंधन में 60 सीट पर तो नहीं लड़ेंगे

सहारनपुर से कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद ने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में पार्टी 60 सीटों पर चुनाव लड़कर समझौता नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि पार्टी को अपना वजूद खड़ा करना है और इसके लिए वह हर जरूरी कदम उठाएंगे। सीट बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व को सभी बातें बता दी गई हैं। अब नेतृत्व जो फैसला करेगा, वही मान्य होगा।

मसूद ने कहा कि गठबंधन का मतलब होता है कि जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस हो और हर चीज मिलकर तय की जाए। गठबंधन में तो सब कुछ जॉइंट होता है। यहां कुछ और हो रहा है तो मुझे पता नहीं है। सपा ने हमको 26 सीट देने की बात कही है, हम तो 60 सीट पर भी नहीं मानेंगे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन लेकर तकरार कम नहीं हो रही है। इस बीच सपा तो मेनिफेस्टो भी जारी कर रही है, लेकिन कांग्रेस को इस बारे में कुछ पता ही नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com