latest-newsविदेश

प्यूर्टो रिको की जेनिफर बनीं मिस यूनिवर्स: भारतीय कारीगरों की कढ़ाई वाला गाउन पहना

शादीशुदा और एक बेटी की मां ने जीता मिस यूनिवर्स 2026 का ताज

संवाददाता

प्यूर्टो रिको । प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो मिस यूनिवर्स-2026 बन गई हैं। 25 नवंबर को राजधानी सैन जुआन में हुए 75वें फिनाले में उन्हें विजेता चुना गया।

Jennifer Barreto Miss Universe 2026

जेनिफर यह खिताब जीतने वाली पहली शादीशुदा महिला और मां हैं। उन्होंने फरवरी 2026 में पहली बार रैंप वॉक किया था। जून में मिस यूनिवर्स प्यूर्टो रिको का खिताब जीतने के बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहुंचीं। उन्होंने 30 किलो वजन भी घटाया है।

उनकी जीत के साथ प्यूर्टो रिको ने छठी बार यह ताज जीता। डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज फर्स्ट और वेनेजुएला की क्लारा वेगास सेकेंड रनर-अप रहीं।

मिस यूनिवर्स 2026 के रूप में अपना नाम सुनते ही जेनिफर बैरेटो भावुक हो गईं।

जेनिफर से पहले प्यूर्टो रिको की पांच कंटेस्टेंट्स ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था। 1970 में मैरिसोल मालारेट, 1985 में डेबोरा कार्थी-ड्यू, 1993 में दयानारा टोरेस, 2001 में डेनिस क्विनोनेस और 2006 में जुलेइका रिवेरा ने यह खिताब जीता था।

जेनिफर शादीशुदा हैं और उनकी एक बेटी भी है। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पहले केवल अविवाहित महिलाएं ही हिस्सा ले सकती थीं। हालांकि, अब शादीशुदा और तलाकशुदा महिलाएं भी इसमें भाग ले सकती हैं।

मिस यूनिवर्स संगठन ने 2023 के संस्करण से अपने नियमों में बदलाव किया था। इसके बाद शादीशुदा महिलाओं और मां बन चुकी महिलाओं के लिए भी प्रतियोगिता के दरवाजे खुल गए।

भारत की काजिया टॉप 30 तक पहुंचीं

इस साल भारत की तरफ से केरलम की 19 साल की काजिया लिज मेजो ने हिस्सा लिया। दुनिया के 116 देशों और क्षेत्रों की प्रतियोगियों ने ताज के लिए मुकाबला किया। हालांकि, काजिया टॉप 30 तक पहुंचने के बाद टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं।

विजेता के लिए इस बार 3,150 हीरे जड़ा खास डायमंड क्राउन तैयार किया गया है। प्रतियोगिता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर बनाया गया यह क्राउन 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड से बना है।

फिनाले से पहले ही प्रतियोगिता कई विवादों में घिर गई थी। मिस यूनिवर्स वियतनाम की विजेता से ताज वापस ले लिया गया। 6 दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों की प्रतियोगियों को फ्रेंचाइजी विवाद के चलते अंतरराष्ट्रीय मंच पर जगह नहीं मिली। वहीं, कुछ अफ्रीकी देशों की प्रतियोगियों को अमेरिकी वीजा नहीं मिलने के कारण नाम वापस लेना पड़ा।

Jennifer Barreto Miss Universe 2026
जेनिफर के पास रिसर्च साइकोलॉजी में स्नातक और साइकोलॉजी और क्लिनिकल सोशल वर्क में 2 मास्टर डिग्रियां हैं। उन्होंने एजुकेशन के साथ सोशल वर्क में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।
Jennifer Barreto Miss Universe 2026
जेनिफर बैरेटो अमेरिकी डिफेंस विभाग के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने डॉमैस्टिक वॉयलेंस और चाइल्ड हरासमेंट से प्रभावित सैन्य परिवारों की मदद की और जागरूकता और रोकथाम से जुड़े कार्यक्रमों में मदद की है।
Jennifer Barreto Miss Universe 2026
जेनिफर की शादी अमेरिकी सेना के सार्जेंट यान कार्लोस बैरेटो काल्डेरॉन से हुई है। साल 2019 में उनकी बेटी पेनेलोपे का जन्म हुआ। परिवार और करियर के बीच बैलेंस बनाकर उन्होंने यह मंजिल हासिल की है।
जेनिफर ने बिना किसी मॉडलिंग या ब्यूटी प्रतियोगित अनुभव के मिस यूनिवर्स 2026 की तैयारी शुरू की थी। उन्होंने लगभग 70 पाउंड वजन घटाया, जून 2026 में मिस यूनिवर्स प्यूर्टो रिको बनीं और फिर मिस यूनिवर्स 2026 के अंतरराष्ट्रीय मंच पर इतिहास रच दिया।
जेनिफर ने बिना किसी मॉडलिंग या ब्यूटी प्रतियोगित अनुभव के मिस यूनिवर्स 2026 की तैयारी शुरू की थी। उन्होंने लगभग 70 पाउंड वजन घटाया, जून 2026 में मिस यूनिवर्स प्यूर्टो रिको बनीं और फिर मिस यूनिवर्स 2026 के अंतरराष्ट्रीय मंच पर इतिहास रच दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com