latest-newsएनसीआरदिल्ली

‘MP-MLA गिड़गिड़ाते हैं, अफसर काम नहीं करते’, दिल्ली में अपनी ही सरकार और MCD पर भड़के विजय गोयल?

संवाददाता

नई दिल्ली । बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने राजधानी दिल्ली में अपनी ही पार्टी की सरकार और एमसीडी के अफसरों पर तीखा हमला बोलते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है।

उन्होंने लिखा कि क्या विडंबना है कि एमसीडी और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे हैं, जबकि सांसद, विधायक और कॉरपोरेटर उनसे काम कराने के लिए गलियों-सड़कों के धक्के खा रहे हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि कहीं से कूड़ा उठवा दिया जाए तो लगता है जैसे बहुत बड़ा काम करवा लिया गया हो, लेकिन यह नहीं देखा जाता कि इन अफसरों के रहते कूड़ा जमा ही क्यों हुआ।

जनप्रतिनिधि गिड़गिड़ाते हैं, अफसर काम नहीं करते: गोयल

गोयल ने आगे कहा कि नाली, खड़ंजा, सड़क, सीवर, बिजली और पानी जैसी बुनियादी समस्याओं पर चुने हुए जनप्रतिनिधि इन अफसरों से गिड़गिड़ाते हैं, फिर भी काम नहीं होते। उन्होंने सवाल उठाया कि फिर जनता को कौन पूछ रहा है। यह पोस्ट दिल्ली में नागरिक सुविधाओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर उनके गुस्से को दर्शाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com