latest-newsदेश

पीएम आवास पहुंचे सीएम योगी, यूपी चुनाव 2027 को लेकर अहम मुलाकात

संवाददाता

नई दिल्ली। यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ का दिल्ली दौरा राजनीतिक तौर पर काफी अहम माना जा रहा है. सीएम योगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री आवास पहुंचे हैं. दोनों नेताओं के बीच होने वाली इस बैठक पर यूपी की सियासत की नजर है.

विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. ऐसे में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व और सीएम योगी के बीच होने वाली इस मुलाकात को सिर्फ औपचारिक बैठक नहीं माना जा रहा. यूपी सबसे अहम राज्यों में से एक है बीजेपी के लिए. माना जा रहा है कि यूपी में चुनावी तैयारियों, संगठन और सरकार से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.

सीएम योगी के दिल्ली पहुंचने के बाद बीजेपी के अंदर भी हलचल तेज हो गई है. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद योगी आदित्यनाथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात करेंगे. ऐसे में मुख्यमंत्री का एक ही दिन में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के दो अहम नेताओं से मिलना अपने आप में चर्चा का विषय बन गया है.

चुनाव से पहले क्या है असली एजेंडा?

फिलहाल पीएम मोदी और सीएम योगी की बैठक में किन मुद्दों पर बातचीत होगी, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए यूपी से जुड़े राजनीतिक और पार्टी से जुड़े मुद्दे को लेकर बातचीत की जा सकती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com