
संवाददाता
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बारिश के बावजूद जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों का हौसला डगमगाया नहीं है. कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में चल रहा ये विरोध प्रदर्शन आज 13वें दिन भी पूरी ताकत के साथ जारी है. इस आंदोलन का मुख्य केंद्र बने प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का अनिश्चितकालीन अनशन भी लगातार जारी है, जिसके आज 5 दिन पूरे हो चुके हैं. उनकी तबियत थोड़ी बिगड़ी है.
दिल्ली में तेज बारिश के कारण आंदोलन स्थल पर जलभराव और अव्यवस्था की गंभीर आशंका थी. स्थिति को संभालने के लिए आयोजकों ने मुस्तैदी दिखाते हुए वॉटरप्रूफ टेंट, जल निकासी के पुख्ता इंतजाम और मुख्य मंच की सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए हैं. दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा बनाए रखा है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की है. इस 13 दिवसीय आंदोलन को छात्रों, किसानों और विभिन्न सामाजिक संगठनों का भारी समर्थन मिल रहा है, जिससे यह विरोध प्रदर्शन अब एक व्यापक जनभागीदारी का रूप ले चुका है. बारिश के दौरान लोग टेंट के नीचे लेटे बैठे रहे.
सोनम वांगचुक का स्वास्थ्य चिंताजनक, सरकार पर उठाए सवाल
फोन टैपिंग व निगरानी के गंभीर आरोप
आंदोलन के बीच एक और बड़ा विवाद तब खड़ा हो गया जब अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया एक्स पर एक चौंकाने वाला दावा किया. उन्होंने लगाया कि आंदोलनकारियों के फोन सर्विलांस (निगरानी) पर हैं. अभिजीत ने लिखा कि “सिस्टम के भीतर से हमें सूचित किया है कि हमारे फोन की निगरानी की जा रही है और हमारे व्हाट्सएप कॉल व चैट को ट्रैक किया जा रहा है. सूत्रों ने हमें हमारी आंतरिक टीम के बीच हुई बातचीत के शब्द-दर-शब्द सटीक विवरण तक बताए हैं.” तमाम बाधाओं, गिरते स्वास्थ्य और कथित सरकारी निगरानी के बावजूद भी जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारियों का साफ संदेश है कि वे अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं.



