latest-newsउत्तर प्रदेश

यूपी बीजेपी की नई टीम का ऐलान, सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले, सीएम योगी के करीबियों को मिली प्राथमिकता

यूपी बीजेपी की नई टीम का ऐलान, राजनाथ सिंह के बेटे नीरज और पूजा पाल बने उपाध्यक्ष, ये हैं 46 नाम

संवाददाता

लखनऊ। यूपी बीजेपी की नई टीम का ऐलान हो गया है। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर दी है। जारी सूची में 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश महामंत्री और 19 प्रदेश मंत्रियों की नियुक्ति की गई है। सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदल दिए गए हैं। यूपी बीजेपी की नई टीम में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की गई है। इसके साथ ही कई महिला चेहरों को भी शामिल किया गया है।

सूची में पीडीए की काट पर फोकस किया गया है और जातिगत समीकरणों को साधने की बड़ी कोशिश है। पार्टी के इस नए संगठनात्मक फेरबदल के पीछे उत्तर प्रदेश के जटिल जातिगत समीकरणों और सोशल इंजीनियरिंग को पूरी तरह साधने का एक बड़ा प्रयास साफ दिखाई दे रहा है। विशेष रूप से प्रियंका रावत जैसे चेहरों को आगे बढ़ाकर बीजेपी नेतृत्व ने उन वर्गों पर फोकस किया है जो लंबे वक्त से दलित वर्ग का कुशल नेतृत्व करते आए हैं, जिससे आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को मजबूत बढ़त मिल सके। शीर्ष नेतृत्व ने पूर्व में संगठन संभाल रहे संजय राय पर दोबारा बड़ा भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से प्रदेश महामंत्री के पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके साथ ही धाकड़ विधायक राजेश चौधरी को भी नया प्रदेश महामंत्री नियुक्त कर सांगठनिक काम सौंपा गया है। वहीं, युवाओं को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने और आगामी रणनीति को धार देने के लिए रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, ताकि युवाओं के साथ-साथ सभी जातिगत समीकरणों को मैदानी स्तर पर पूरी तरह साधा जा सके।

सीएम योगी के करीबियों को मिली प्राथमिकता

पंकज चौधरी की नई टीम में संघ और योगी का दबदबा भी देखने को मिल रहा है। योगी आदित्यनाथ के करीबियों और उनकी पसंद को सूची में सबसे ज्यादा प्राथमिकता मिली है। इस टीम गठन में यूपी बीजेपी के संगठन महामंत्री धर्मपाल भी किंगमेकर बनकर उभरे हैं। इसके अलावा संघ के पूर्वी यूपी के क्षेत्र प्रचारक अनिल जी की सभी सिफारिशों को भी माना गया है। हालांकि पंकज चौधरी के भी कुछ नामों को टीम में जगह मिली है. बीजेपी की नई टीम को देखकर लगता है कि यूपी में सरकार के बाद अब संगठन पर भी योगी आदित्यनाथ की अच्छी पकड़ होगी।

ये है यूपी बीजेपी की नई टीम

नई टीम में सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, डॉ. कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।वही रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी प्रदेश महामंत्री बनाए गए।

ये बने प्रदेश मंत्री

जारी की गई नई सूची में विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर, प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, राकेश बिंद, संचिता सिंह चौहान, रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, महामेधा नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, यतेंद्र शर्मा और आकांक्षा सोनकर को प्रदेश मंत्री की नई जिम्मेदारी साधी गई है।

ये बने क्षेत्रीय अध्यक्ष 

नई सूची में सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले गए हैं। अब पश्चिम- नबाब सिंह नागर, ब्रज- पूरन लाल लोधी, कानपुर- राम किशोर साहू, अवध- अवधेश द्विवेदी, काशी- अशोक चौरसिया, गोरखपुर- विनोद राय को नया क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं।

इन्हें कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी

पंकज चौधरी की नई टीम में भारत दीक्षित, सह-मंत्री अतुल अवस्थी और लक्ष्मण सिंह नियुक्त किया गया है।

ये सोशल मीडिया संयोजक बनाए गए

दिनेश प्रताप सिंह मुख्य प्रवक्ता, मनीष दीक्षित प्रदेश मीडिया संयोजक और हिमांशु राज पंडित प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक बनाए गए।

इनको युवा मोर्चा अध्यक्ष जिम्मेदारी

रोहित मिश्रा, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश पाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अशोक रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज कुशवाह और अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विद्याभूषण गोंड नियुक्त।

भाजपा की ‘मिशन मोड’ तैयारी के रूप में देखा जा रहा

यूपी बीजेपी ने नई टीम की घोषणा के साथ आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश संगठन को नया स्वरूप देने का प्रयास किया है। भाजपा ने अपनी प्रदेश टीम का भी विस्तार और पुनर्गठन किया है। प्रदेश नेतृत्व ने आगामी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए अनुभवी और युवाओं का तालमेल बिठाते हुए नई टीम की सूची जारी कर दी है। ​पार्टी के इस निर्णय को आने वाले चुनावों के लिए भाजपा की ‘मिशन मोड’ तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com