latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में संगठन विस्तार से जुड़े फैसले लिए गए

संवाददाता

गाज़ियाबाद । आज अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की एक बैठक गाज़ियाबाद स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बुद्ध प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष पँ. बी. डी. शर्मा जी उपस्थित रहें।

संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री शिवमोहन भारद्वाज जी ने संगठन का विस्तार करते हुए खिवाई, मेरठ के निवासी, प्रमुख समाजसेवी पँडित सी. पी. शर्मा को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराते हुए आजीवन सदस्य मनोनीत किया एवम जिलों का संगठन विस्तार करते हुए गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष पद पर चिपियाना निवासी,प्रमुख शिक्षाविद नानक शर्मा को और सहारनपुर जिलाध्यक्ष पद पर सहारनपुर के व्यवसायी चेतन शर्मा को मनोनीत किया। सभी को संगठन का पटका पहनाकर एवम भगवान परशुराम जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. डी. शर्मा जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए।

बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद शर्मा , युवा प्रकोष्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज, ऋतिक शर्मा, अक्षय शर्मा अंकित दीक्षित, विशू कौशिक सहारनपुर आदि विप्रजन उपस्थित रहें।। राष्ट्रीय महामंत्री शिव मोहन भारद्वाज ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को सभा के संविधान की जानकारी प्रदान की!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com