latest-newsएनसीआरगाज़ियाबादगुरुग्रामदिल्लीनोएडाफरीदाबाद

दिल्ली में दिन में छाया अंधेरा, जली गाड़ियों की लाइट… झमाझम बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना

संवाददाता

नई दिल्ली। केरलम में मानसून की एंट्री हो गई है. इधर दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश शुरू हो गई है. तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश से राजधानी का मौसम सुहावना हो गया है. गुरुग्राम, नोएडा के अलावा दिल्ली के पटेल नगर, दिल्ली छावनी, करोल बाग, मॉडल टाउन, रोहिणी, छतरपुर, मालवीय नगर, महरौली, नजफगढ़, द्वारका, जनकपुरी, राजौरी गार्डन, कनॉट प्लेस, इंडिया गेट समेत पूरे एनसीआर में बरसात हो रही है.

गुरुवार की सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम कार्यालय ने पहले ही गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया था.

दिल्ली में गुरुवार की सुबह, पालम में न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है. लोधी रोड पर यह 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है. वहीं, रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है, जबकि आयानगर में यह 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है.

दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. इस बीच मानसून की भी एंट्री हो गई है. गुरुवार को केरलम में मानसून ने प्रवेश किया. इस बार मानसून 3 दिन की देरी से पहुंचा है.

मौसम विभाग के मुताबिक, ‘दक्षिण-पश्चिम मानसून चार जून, 2026 को दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के शेष हिस्सों, पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य अरब सागर के कुछ भागों, पूरे लक्षद्वीप द्वीपसमूह, केरल और माहे, कर्नाटक तथा तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र के शेष भागों, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी तथा दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तक आगे बढ़ गया है.’

इससे पहले मौसम विभाग ने 26 मई तक मानसून को केरल पहुंचने की संभावना जताई थी. मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल देश में मौसमी वर्षा, दीर्घकालिक औसत (एलपीए) की लगभग 90 प्रतिशत रहने की संभावना है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com