
संवाददाता
काेलकाता । पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार आते ही राज्य में बदलाव नजर आ रहा है। सरकार के ताबड़तोड़ फैसलों से बंगाल की अस्मिता जल्द ही वापस लौटती नजर आने वाली है। ऐसा ही एक फैसला सीएम शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट ने लिया, जिसमें अब राज्य के हर मदरसों में भी राष्ट्र गीत वंदे मातरम् को अनिवार्य कर दिया गया है।
सरकार ने आदेश जारी कर कहा कि यह नियम सरकारी मॉडल मदरसों (इंग्लिश मीडियम) से लेकर सभी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त मदरसों पर समान रूप से लागू होगा।आदेश में कहा गया कि पिछले सभी आदेशों और तरीकों को बदलते हुए, बंगाल में माइनॉरिटी अफेयर्स और मदरसा एजुकेशन डिपार्टमेंट के तहत आने वाले सभी मदरसों, सहायता प्राप्त मदरसे, मंजूर MSKS, मंजूर SSKS और मान्यता प्राप्त गैर सहायता प्राप्त मदरसे में क्लास शुरू होने से पहले प्रार्थना के दौरान वंदे मातरम् गाना अनिवार्य है।
नई बीजेपी सरकार में अल्पसंख्यक मामले और मदरसा शिक्षा विभाग के प्रभारी मंत्री खुदीराम टुडू ने कहा कि राज्य के अन्य सभी सरकारी स्कूलों की तरह अब से सभी मदरसों में भी वंदे मातरम् गाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि बंगाल में कई सरकारी स्कूल हैं जहाँ शिक्षा का माध्यम संताली भाषा है, अगर उन स्कूलों में वंदे मातरम् गाना अनिवार्य है, तो मान्यता प्राप्त मदरसों में यह अनिवार्यय क्यों नहीं होना चाहिए?
बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सरकार ने 14 मई 2026 को स्कूल शिक्षा विभाग के तहत आने वाले सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में वंदे मातरम् को अनिवार्य किया था।



